13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यमिल्कीपुर उपचुनाव हार रही है बीजेपी, महाकुंभ जाने पर अखिलेश यादव ने...

मिल्कीपुर उपचुनाव हार रही है बीजेपी, महाकुंभ जाने पर अखिलेश यादव ने दिया गजब जवाब

Published on

लखनऊ:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर कहा कि हमारी पूरी तैयारी है और बीजेपी अयोध्या में एक बार फिर हारने जा रही है। इसके साथ ही सपा मुखिया ने महाकुंभ में जाने को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग पुण्य कमाने के लिए गंगा में स्नान करने जाते हैं, तो कुछ लोग अपने पाप धोने के लिए जाते हैं। हम पुण्य और दान करने के लिए जाएंगे। वहीं, अखिलेश यादव ने कन्नौज हादसे और लखीमपुर खीरी की घटना पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। लखनऊ में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर की पूरी तैयारी है। अयोध्या का चुनाव बीजेपी फिर एक बार हारेगी। इसलिए हारेगी, क्योंकि सारे समीकरण समाजवादी पार्टी के पक्ष में हैं। अखिलेश ने निशाना साधते हुए कहा कि 7 चुनाव बीजेपी ने लूट लिए हैं। उन्होंने कहा कि हमने वह तस्वीर भी देखी थी, जब पुलिस का एक अधिकारी महिलाओं को रोक रहा था, लेकिन बहादुर महिलाएं वोट डालने से डरी नहीं थीं। सब जानते हैं कि अधिकारियों पर कितना दबाव था।

इस बार भी बीजेपी हारेगी- सपा अध्यक्ष
अखिलेश ने कहा कि इस बार मिल्कीपुर का चुनाव जनता सपा को जिताने जा रही है। मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए लगाए गए मंत्रियों पर अखिलेश ने कहा कि उन सबके विभाग देखें तो वो सब लूटने वाले लोग हैं। किस विभाग से शिकायत नहीं आ रही है। वहीं, सपा मुखिया ने कहा कि अगर वोटरों को गन प्वाइंट पर रोका गया तो हम कार्यकर्ताओं से कहना चाहते हैं कि ये बात अपने मन में रखें कि उस समय जो फैसला ले सकते हैं, वो फैसला लीजिये। इंडिया गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन मजबूत है। सपा आज भी उसी रास्ते पर है कि इंडिया गठबंधन और मजबूत हो। क्षेत्रीय पार्टी बीजेपी का मुकाबला करें, जो लड़ रही हैं, उन्ही के साथ खड़ा होना पड़ेगा।

वो लोग भी गंगा स्नान की फोटो शेयर करें- अखिलेश
कुंभ जाने के सवाल पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि मैं हर बार कुंभ गया हूं। अगर आप लोग कहेंगे तो वह पिक्चर भी शेयर कर दूंगा। समय-समय पर मैंने गंगा में स्नान किया है। उन्होंने कहा कि वह लोग भी फोटो शेयर करें, जो लोग दूसरों को गंगा में नहाने के लिए कह रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि कुछ लोग पुण्य कमाने के लिए गंगा स्नान करने के लिए जाते हैं, कुछ लोग दान करने के लिए जाते हैं और कुछ लोग अपने पाप धोने जाते हैं। हम लोग पुण्य और दान के लिए जाएंगे। वहीं, लखीमपुर खीरी की घटना पर कहा कि पीड़ित दुःखी अपमानित लोग के साथ PDA खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस तरह की भाषा के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है तो इसका मतलब भारतीय जनता पार्टी जातिवाद को बढ़ावा दे रही है।

कन्नौज हादसे पर बीजेपी पर बोला हमला
कन्नौज हादसे पर अखिलेश ने कहा कि भगवान की कृपा है कि किसी की अभी तक जान नहीं गई। उम्मीद है कि सरकार उनका पूरा इलाज कराएगी। ठेके को तोड़-तोड़ कर छोटा बनाना, उसमें नए खेल करना ये बीजेपी की नई संस्कृति है। इसके साथ ही सपा मुखिया ने कहा कि नेशनल यूथ डे के दिन हम स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हैं। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा कि हम उस देश से आते हैं, जिस देश ने हमें सिखाया है कि टॉलरेंस क्या है। आज भी विवेकानंद जी की बातें हम लोगों को रास्ता दिखाती है, हमें उनसे प्रेरणा मिलती है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...