19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिराज्यपालों का इस्तेमाल कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है बीजेपी, कांग्रेस अध्यक्ष...

राज्यपालों का इस्तेमाल कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है बीजेपी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने लगाया आरोप

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी राज्यपालों का उपयोग कार्यकर्ताओं की तरह कर रही हैउन्होंने तमिलनाडु विधानसभा में हाल के घटनाक्रम का हवाला देते हुए भाजपा पर प्रहार किया। खरगे ने ट्वीट किया, ‘राज्यपालों को संविधान के दायरे में रहकर काम करना होता है और वे विधायिका का अपमान नहीं कर सकते। लेकिन वे दिल्ली के अपने आकाओं द्वारा संचालित किये जा रहे हैं ताकि भाजपा विरोधी दलों के शासन वाले राज्यों में राजनीतिक अस्थिरता (उत्पन्न) हो सके। यह खतरनाक बात है।’

संविधान का खुला उल्लंघन का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्यपालों का इस्तेमाल कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है और संविधान का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि ने विधानसभा में न सिर्फ अपने अभिभाषण का कुछ हिस्सा नहीं पढ़ा बल्कि उन्होंने कुछ और टिप्पणियां भी कीं, जिसके बाद मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने लिखित भाषण से इतर कही गई बातों के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया।

कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर सुनाया था
इससे पहले मंगलवार को खरगे ने कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर भी बीजेपी को घेरा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ‘इस्तेमाल करो, त्यागो और धोखा दो’ वाली नीति कश्मीरी पंडितों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने ट्वीट किया था कि कश्मीरी पंडित कर्मचारी 245 से अधिक दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, जीवन के अधिकार और नये स्थान पर बसाने की मांग कर रहे हैं। उनका महीनों का वेतन बकाया है, उनकी सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है। खरगे ने आरोप लगाया था कि भाजपा की ‘इस्तेमाल करो, त्यागो और धोखा दो’ वाली नीति कश्मीरी पंडितों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...