18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'गाय की जगह कुत्ता पालते हैं बीजेपी के नेता, खाते हैं बीफ',...

‘गाय की जगह कुत्ता पालते हैं बीजेपी के नेता, खाते हैं बीफ’, राजद नेता का भाजपा पर निशाना

Published on

मोतिहारी

राज्य की सत्ता में काबिज होने के बाद अब राजद के नेता भी तल्ख़ तेवर में दिखने लगे हैं। इस बीच मोतिहारी पहुंचे राजद विधायक और पार्टी के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए एक बड़ा बयान दे दिया है। राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि गाय पर राजनीति करने वाले बीजेपी के बड़े-बड़े नेता गाय पालने के बजाए अपने घरों में कुत्ते पालते हैं और खुद बीफ खाते हैं।

अब सब समाजवादी लोग एक हो चुके हैं: भाई वीरेंद्र
भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार के दिल्ली भ्रमण पर कहा कि यह देश समाजवादियों का है। अब सब समाजवादी लोग एक हो चुके हैं। जिस दिन नड्डा जी ने कहा कि देश की सभी क्षेत्रीय पार्टियां समाप्त हो जाएंगी और सिर्फ बीजेपी बच जाएगा, उसी दिन सबके कान खड़ा हो गए थे।

देश की सत्ता से बीजेपी को बाहर करना है: राजद
भाई वीरेंद्र ने कहा कि इसी चंपारण से गांधी जी ने 9 अगस्त 1942 को ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ का नारा दिया था, ठीक उसी तरह 9 अगस्त 2022 को नीतीश जी ने बीजेपी को छोड़ तेजस्वी यादव से हाथ मिलाया और सभी संकल्पित हुए कि अब इस देश की सत्ता से बीजेपी को बाहर करना है। अन्यथा यह देश सुरक्षित नहीं रह सकता है।

अमित शाह जुमलेबाज नेता, फिर जुमला देने आ रहे: भाई वीरेंद्र
अमित शाह के किशनगंज दौरे पर भी प्रतिक्रिया देते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि वो तो जुमलेबाज नेता हैं और फिर जुमला देने आ रहे हैं। ये लोग देश तोड़ने की राजनीति करते हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...