12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'BJP विधायक कब्जा कर रहे हमारी जमीन', पीड़ितों ने घरों पर लगाया...

‘BJP विधायक कब्जा कर रहे हमारी जमीन’, पीड़ितों ने घरों पर लगाया बैनर

Published on

अमरोहा,

अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए 3 परिवारों ने अपने घरों पर पलायन करने का बैनर लगा दिया है. अब पीड़ित परिवार न्याय न मिलने पर पेट्रोल छिड़ककर सुसाइड करने की धमकी दे रहे हैं. इन परिवारों का आरोप है कि विधायक पुलिस प्रशासन की मदद से उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं.

यह मामला हसनपुर इलाके के डगरोली गांव का है. यहां से वाराणसी को जोड़ने वाला एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है. इसकी वजह से इलाके में जमीनें महंगी हो गई हैं. इस इलाके के रहने वाले 3 परिवारों ने अपने घरों पर पलायन करने का बैनर लगा दिया है.

घर के बाहर लगा बैनर
इन परिवारों का आरोप है कि बीजेपी के विधायक उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं. पुलिस ने मारपीट कर उन्हें घरों से निकाल दिया है. पीड़ित परिवार न्याय न मिलने पर पेट्रोल छिड़ककर पूरे परिवार सहित आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है. साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है. वहीं जिला प्रशासन इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है.

पीड़ित जयप्रकाश ने कहा कि बीजेपी के विधायक हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. हमारी पुश्तैनी जमीन है. हमारे पास सारे कागजात हैं. पुलिस ने हमें मारपीट कर हमारे घर से निकाल दिया और हमारा सामान बाहर फेंककर घर पर ताला लगा. जयप्रकाश ने कहा कि अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम या तो पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लेंगे, या पूरे परिवार के साथ यहां से चले जाएंगे.

‘न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार के साथ कर लेंगे सुसाइड’
वहीं, पीड़ित मीनू ने कहा कि विधायक महेंद्र खड़क वंशी हमारी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं. विधायक ने पुलिस भेजकर हमारे साथ मारपीट कराई. हमारा सामान बाहर फेंक दिया और हमारे घर पर सीओ ने ताला लगा दिया. हमें घर से बाहर निकाल दिया गया. मेरी जब से शादी हुई है, तब से इसी घर में रहते थे. यह हमारी पुश्तैनी जमीन है. अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम पूरे परिवार के साथ यहीं आत्मदाह कर लेंगे. एक अन्य पीड़ित राजेंद्र कुमार ने भी विधायक महेंद्र सिंह खड़क वंशी पर यही आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि विधायक हमसे जबरन हमारी जमीन छीनना चाहते हैं.

मामले को लेकर क्या बोले क्षेत्राधिकारी?
इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडे ने कहा कि 7 सितंबर को सूचना मिली थी कि ग्राम डगरौली में मकान पर कब्जे को लेकर झगड़ा हो गया है. इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की. वहीं, तीन-तीन व्यक्तियों के खिलाफ 107/16 की कार्रवाई की गई है.

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि इस मामले में पता चला है कि साल 2005 में कौशला देवी से हरिओम ने जमीन स्टांप पर खरीदी थी. दो साल पहले हरिओम ने इस जमीन पर मकान बनाया था. अब इस जमीन के रेट बढ़ने के कारण कौशला देवी के पुत्र जयप्रकाश और परिवारजन कब्जा करना चाहते हैं. इसी कारण दोनों के बीच विवाद हुआ था. 9 सितंबर को हरिओम ने कोर्ट में मामला दायर किया, जिसमें यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं. वहीं, इस मामले में भाजपा विधायक महेंद्र खड़क वंशी ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.

आम आदमी पार्टी और सपा ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना
इस मामले में आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने ट्विटर पर लिखा, ”योगी आदित्यनाथ की सरकार में भाजपा नेताओं द्वारा लगातार कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. अमरोहा जनपद के हसनपुर थाना क्षेत्र के डगरोली गांव में हसनपुर बीजेपी विधायक महेंद्र खड़गवंशी व उनके गुर्गों ने 6 विस्वा जमीन कब्जा कर लिया.” वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता मुखिया गुर्जर ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...