12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी सांसद गौतम गंभीर पर अपनी ही पार्टी के विधायक का निशाना,...

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर पर अपनी ही पार्टी के विधायक का निशाना, LG से की CBI जाँच की मांग

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में बीजेपी के एक विधायक ने अपनी ही पार्टी के सांसद गौतम गंभीर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गांधी नगर से विधायक अनिल कुमार बाजपेयी ने ‘कूड़ा घरों’ के लिए आवंटित जमीन पर जन रसोई, लाइब्रेरी या दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल पर सवाल उठाया है। उन्होंने लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना को खत लिखकर इस ‘अवैध आवंटन’ की सीबीआई से जांच की मांग की है। विधायक ने दावा किया है कि इससे कुछ इलाकों में सफाईकर्मियों को कूड़ा इकट्ठा करने में मुश्किल आ रही है।

बाजपेयी ने एलजी को लिखे खत में आरोप लगाया है कि कूड़ाघरों को एमसीडी ने व्यक्तियों, एनजीओ या निजी संगठनों के नाम ‘अवैध आवंटन’ कर दिया है। दरअसल, Dhalaos यानी कूड़ा घर तीन दीवारों से घिरा हुआ ढांचा है जहां कूड़े को इकट्ठा किया जाता है। बाजपेयी का आरोप है कि कूड़ा घरों को रसोई, लाइब्रेरी और दूसरी चीजों में बदल दिया गया है। इसका मालिकाना हक भी एक व्यक्ति को दे दिया गया है जो कई एनजीओ और निजी संगठन चलाता है।

बीजेपी विधायक अनिल कुमार बाजपेयी ने दावा किया है कि इससे सफाईकर्मियों को कुछ इलाकों में कूड़ा इकट्ठा करने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने खत में लिखा है, ‘सीबीआई जांच के बाद कूड़ाघरों के अवैध आवंटन में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।’

दरअसल, पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने एक फाउंडेशन बनाया है जो उनके संसदीय क्षेत्र में काम में नहीं लाए जा रहे कूड़ा घरों (परित्यक्त कूड़ा घरों) को एमसीडी से लीज पर लेता है। फिर उसमें ‘जनरसोई’ (मुफ्त में भोजन की व्यवस्था) या किचन बनाया गया है। प्रिया विहार में ऐसे ही एक परित्यक्त कूड़ा घर में लाइब्रेरी का निर्माण हुआ है जिसका अगले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन कर सकते हैं।

इस मुद्दे पर गौतम गंभीर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने इम्स ऑफ इंडिया को बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को इसके बारे में जानकारी दी जा चुकी है।पिछले कुछ सालों से बाजपेयी और गंभीर कई मुद्दों पर एक दूसरे के खिलाफ आ चुके हैं। इसमें गांधी नगर मार्केट में कॉमर्शियल वीइकल्स के आने की टाइमिंग का मुद्दा भी शामिल है।

बाजपेयी का कहना है कि उन्होंने जुलाई में एलजी को खत लिखा था। अभी हाल में उन्होंने एमसीडी कमिश्नर को खत लिखकर ‘अवैध आवंटन’ की जांच की मांग की है। जुलाई में लिखे खत के अब सामने आने पर उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वो खत अब क्यों घूम रहा है। मैंने किसी व्यक्ति को निशाना बनाकर नहीं लिखा है। मैं बस ये चाहता हूं कि एमसीडी कूड़ाघरों का आवंटन सही तरीके से टेंडर के जरिए करे।’

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...