19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeभोपालMP : बीजेपी को सिर्फ मुसलमान दिखता है... ईद पर मुफ्ती-ए-आजम का...

MP : बीजेपी को सिर्फ मुसलमान दिखता है… ईद पर मुफ्ती-ए-आजम का बड़ा आरोप, कहा- भाजपा हमें टारगेट करती है

Published on

जबलपुर

‘वक्फ बोर्ड बिल का विरोध जारी रहेगा। भाजपा को सिर्फ मुसलमान दिखता है। उनको मुसलमानों की जगह क्यों दिख रही है, जगह कम पड़ गई है तो जंगल में चले जाएं और अपना काम कर लें। जब तक भाजपा का राज खत्म नहीं होगा, गंदी राजनीति खत्म नहीं होने वाली है। यह बात ईद के मौके पर आयोजित नमाज के बाद मुफ्ती ए आजम मध्य प्रदेश मौलाना डॉ. मुशाहिद रजा कादरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि इस देश का संविधान बोलता है कि सभी वर्ग के लोग अपनी धार्मिक मूल भावना के साथ रह सकते हैं। प्रधानमंत्री से ईद के अवसर पर मिले तोहफे पर उन्होने कहा कि यह सिर्फ दिखावा है। लोग मेकअप कर बाहर निकलते हैं, जिससे वह अच्छे दिख सकें। भाजपा भी ऐसे काम करती रहती है, जिससे जनता के बीच में उनकी छवि अच्छी बनी रहें। यह सिर्फ एक दिखावा है और इनके दिल अंदर से काले हैं। जिस दिन ईवीएम मशीन अलग होगी सब काला चिट्टा सामने आ जायेगा।

बीजेपी राजनीतिक रोटी सेंक रही है
कादरी ने कहा कि कई पन्ने स्वर्ण के होते है, जिसमें स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाता है। भाजपा के बहुत सारे पन्ने काले हैं और वह काले पन्नों में सफेद अक्षर लिखने की कोशिश कर रहे हैं। काले पन्नों के अलावा उनके पास कुछ नहीं बचा है। राजनीति करते रहो और अपनी रोटियां सेंकते हुए कुर्सी बचाकर रखों। यह गद्दी बचाओ नीतियां हैं, देश को तरक्की की तरफ ले जाने वाली नीतियां नहीं है। देश में गंगा-जमुनी तहजीब को माना जाता है और बडी संख्या में हिन्दू व मुसलमान रहते हैं। सभी को अपने त्यौहार धार्मिक मूल भावना व भाईचारे के साथ मनाएं।

आज का अंदाज थोड़ा वायलेंट हो गया है
उन्होंने कहा कि देश में अमन कायम रहना और अमन को बिगाड़ने वाली ताकतों को जनता को समझना चाहिये। देश में अमन जरूरी है या सांप्रदायिक भावनाओं को लेकर सड़क में नाचने की जरूरत है। उल्टे-सीधे नारे लगाने की जरूरत नहीं है, यह सब बंद होना चाहिए। आप पहले भी धर्म पर कायम थे और धार्मिक कार्यक्रम मनाते थे। आज भी आप धार्मिक कार्यक्रम मनाते हैं। आज का अंदाज थोड़ा बिगड़ गया है, वायलेंट हो गया है। माहौल को वायलेंट किसने किया, हम और आप अमन पसंद हैं। पिछले 10-15 सालों से देश में ज्यादा उठा पटक हो रही है। इसके पहले हम अमन से रहते थे और चाहते है कि पहले जैसा अमन कायम हो। उन्होने कहा कि वक्फ बोर्ड बिल का विरोध जारी रहेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...