20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिवक्फ बिल पर JPC की बैठक में भिड़े बीजेपी-टीएमसी सांसद, कल्याण बनर्जी...

वक्फ बिल पर JPC की बैठक में भिड़े बीजेपी-टीएमसी सांसद, कल्याण बनर्जी को लगी चोट

Published on

नई दिल्ली

 वक्फ बिल की जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की मीटिंग में एक बार फिर मंगलवार को हंगामा हुआ। इस मीटिंग के दौरान भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी झड़प हुई। बैठक के दौरान हाथापाई होने के बाद इसे कुछ देर के लिए रोक दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने वहां रखी कांच की पानी की बोतल उठाकर मेज पर मारी और गलती से खुद को चोटिल कर लिया। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उन्हें एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी और आप नेता संजय सिंह मीटिंग रूम में वापस ले जाते हुए देखे गए। अब उन पर एक्शन हुआ है वह अगली जेपीसी की मीटिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

अगस्त महीने में सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए वक्फ विधेयक की संयुक्त संसदीय समिति जांच कर रही है। इस समिति की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जगदंबिका पाल कर रहे हैं। घटना के समय समिति जजों और वकीलों के एक ग्रुप की राय सुन रही थी। इस बीच अचानक से कल्याण बनर्जी उठकर बोलने लगे। उनके बोलने पर बीजेपी नेता अभिजीत गंगोपाध्याय ने कड़ी आपत्ति जताई।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब अभिजीत गंगोपाध्याय ने आपत्ति जताई तो उनके खिलाफ टीएमसी सांसद ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद गु्स्से में कांच की बोतल को उठाकर मेज पर पटक दिया और चोटिल हो गए।

संसद के एनेक्सी भवन में हुई मीटिंग
वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर जेपीसी की मीटिंग दिल्ली में संसद भवन के एनेक्सी भवन में हुई। बीजेपी सांसद सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में समिति का उद्देश्य वक्फ अधिनियम में सुधार करना है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वक्फ संपत्तियों का इस्तेमाल समुदाय के फायदे के लिए किया जा सके। आज की बैठक में समिति ओडिशा के कटक में मौजूद जस्टिस इन रियलिटी और पंचसखा प्रचार के प्रतिनिधियों के विचार और सुझाव सुन रही थी। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के पांच सांसदों का एक डेलिगेशन भी विधेयक पर अपने विचार रखेगा।

विपक्षी सदस्यों ने राजनीतिक कारणों से विधेयक पेश करने का आरोप लगाया
विपक्षी सदस्यों ने सरकार पर राजनीतिक कारणों से विधेयक पेश करने का आरोप लगाया तथा कहा कि यह विधेयक मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर लाया गया है। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को विधेयक की करीब एक घंटे तक आलोचना की और चिंता भी जाहिर की है। तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी ने तो यहां तक ​​पूछ लिया कि क्या अल्लाह के नाम पर चलने वाले वक्फ को राज्य द्वारा कानूनी मान्यता दी गई है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...