2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीति'BJP का ऑफर था कि गुजरात छोड़ दो, हम सत्येंद्र जैन को...

‘BJP का ऑफर था कि गुजरात छोड़ दो, हम सत्येंद्र जैन को छोड़ देंगे’, केजरीवाल का दावा

Published on

अहमदाबाद,

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आजतक के टाउनहॉल में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने गुजरात चुनाव समेत कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के मामले पर कहा कि हमारे पास बीजेपी का ऑफर आया था, इसमें कहा गया था कि गुजरात छोड़ दो, हम सत्येंद्र जैन को छोड़ देंगे.

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा सत्येंद्र जैन पर लगाए गए आरोप को लेकर कहा कि बहुत पहले मनोहर कहानियां आती थीं, ऐसे ही ये सब बीजेपी की मनोहर कहानियां हैं. ये सब मोरबी में हुए हादसे से ध्यान भटकाने को लिए किया गया था, लेकिन ये बीजेपी की मनोहर कहानियां कोई नहीं खरीदेगा.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन को और 3 महीने जेल में रख लो. हमें तोड़ नहीं पाओगे. हम जनता की बात रखते हैं. सत्येंद्र जैन की याचिका के पूरे प्रोसीजर को समझना चाहिए कि 15 सितंबर के आसपास बेल मिलती है. फिर जज बदलो, सबूत नहीं दे पाए तो जज बदलो. उसके बाद 1.5 महीने से जज बदलने की कार्रवाई चल रही है अब 10 दिन पहले जमानत कार्यवाही शुरू हो पाई है.

गुजरात चुनाव पर चर्चा करते हुए केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने यहां काम किया होता ता 27 साल बाद हमें गुजरात में जगह नहीं मिलती. साथ ही कहा कि गुजरात के लोग केजरीवाल को अपना भाई मानने लगे हैं, अपने परिवार का हिस्सा समझने लगे हैं. मैंने भी गुजरात के लोगों को प्रॉमिस किया है कि हमारी सरकार बनेगी, तो मैं आपके परिवार का हिस्सा बनकर जिम्मेदारी संभालूंगां.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...