18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeपाक की हार पर बॉलीवुड सितारे उतरे मैदान में, पूछा- हाउ इज...

पाक की हार पर बॉलीवुड सितारे उतरे मैदान में, पूछा- हाउ इज द जोश इंडिया?

Published on

दुबई में रविवार को भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप-2022 के रोमांचक मुकाबले में पटखनी दे दी। पाकिस्तानी टीम 19.5 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने उन्हें धूल चटा दी। मोहम्मद नवाज ने आखिरी ओवर में गेंद फेंकी, जिसपर हार्दिक पंड्या ने चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। भारत ने 5 विकेट से इस मुकाबले में जीत हासिल की। अब इस रोमांचक मैच के बाद जहां फैन्स ने जमकर पटाखे फोड़े और अपनी खुशियों का इजहार किया वहीं फिल्मी सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। आइए देखें, किसने क्या कहा है।

हार्दिक पंड्या और रवीन्द्र जडेजा की शानदार पारी पर अर्जुन रामपाल ने लिखा, ‘यससससस इंडिया, क्या गेम था। हार्दिक पंड्या और जडेजा थैंक यू, इंडिया रॉक्स।’ इस जीत से बेहद खुश अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘YESSSSSS!!!!! C’MONNNNN #AsiaCup2022 #INDvsPAK.’ वहीं कार्तिक आर्यन ने तो हार्दिक पंड्या को रूह बाबा ही बना डाला। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैं दिन-रात इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना करता रहा हूं। #HardikRoohBaba.’

आफताब शिवदासानी ने विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी’ का फेमस डायलॉग लिखा है और कहा है, ‘हाउ इज द जोश इंडिया? एपिक कंटेंट, दे बेस्ट इंडिया Vs पाकिस्तान, वेलकम बैक विराट कोहली, लाजवाब परफॉर्मेंस हार्दिक पंड्या, जडेजा और भुवनेश्वर कुमार।’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...