15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'...जहर पिया जाता है तब जाकर जमाने में जिया जाता है', गोंडा...

‘…जहर पिया जाता है तब जाकर जमाने में जिया जाता है’, गोंडा की रैली में बोले बृजभूषण

Published on

लखनऊ

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप से घिरे बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को यूपी के गोंडा में बड़ी रैली कर अपनी ताकत दिखाई. बृजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं माता बहनों को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं.

उन्होंने कहा कि मीडिया वाले मुझे बड़ी तिरछी नजरों से देख रहे हैं. बृजभूषण ने अपने संबोधन की शुरुआत शायरी से की. बृजभूषण शरण सिंह ने शायरी ‘कभी यश कभी गम, कभी जहर पिया जाता है तब जाकर जमाने में जिया जाता है… इसको रुसवाई कहें या शोहरत अपनी, दबे होठों से नाम लिया जाता है.’ से अपने संबोधन की शुरुआत की.

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हम खुद से सवाल करते हैं. हम कई बार ये सोच नहीं पाते कि क्या खोया, क्या पाया. बृजभूषण ने देश की आजादी के तुरंत बाद पाकिस्तान के कबाइली हमले, चीन युद्ध का जिक्र कर कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश की आजादी के तुरंत बाद पाकिस्तान ने कबाइली हमला किया और हमारी 78 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन आज भी पाकिस्तान के कब्जे में है.

बृजभूषण शरण सिंह ने चीन युद्ध का भी जिक्र किया. उन्होंने पंडित नेहरू को भी निशाने पर रखा. बृजभूषण शरण सिंह ने 1971 की लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि तब एक अवसर था जब अपनी जमीन वापस लाई जा सकती थी. तब सेना ने पाकिस्तान के 92 हजार सैनिकों को बंदी बना लिया था.

बीजेपी सांसद ने कहा कि तब अगर नरेंद्र मोदी की सरकार जैसी मजबूत सरकार रही होती, बीजेपी की सरकार रही होती तो ये 92 हजार सैनिक ऐसे ही नहीं चले जाते. पाकिस्तान को हमारी जमीन लौटानी पड़ती. बृजभूषण ने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा.

हालांकि, पूरे संबोधन के दौरान उन्होंने पहलवानों के आरोप को लेकर कुछ नहीं कहा. ब्रजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन का समापन रामचरितमानस की चौपाई और जय श्रीराम के नारे से किया. उन्होंने अपने संबोधन के अंत में रामचरितमानस की चौपाई ‘होइहि सोइ जो राम रचि राखा, को करि तर्क बढ़ावै साखा’ सुनाई.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...