11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ : बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ा एनकाउंटर, 22 नक्सली ढेर, 1 जवान...

छत्तीसगढ़ : बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ा एनकाउंटर, 22 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए और DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर उनके बड़े कैडर को घेर लिया। सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में दो जवान घायल भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 71 नक्सली मारे गए हैं और 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने लगभग 300 नक्सलियों को मार गिराया है, साथ ही 290 हथियार भी जब्त किए गए हैं।

माओवादियों के खिलाफ चल रहा अभियान
पुलिस के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र में बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी जंगल में माओवादियों के खिलाफ अभियान चल रहा था। इस अभियान में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम शामिल थी। अभियान के दौरान माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है। दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही थी। सुरक्षाबल लगातार इलाके को खंगाल रहे हैं।

पुलिस को मिली थी सूचना
पुलिस को खबर मिली थी कि गंगालूर इलाके में बहुत सारे नक्सली हैं। इसी जानकारी के आधार पर दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने एक दिन पहले एंड्री इलाके को घेर लिया था। गुरुवार की सुबह से ही जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। बीजापुर के SP (सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस) जितेंद्र यादव ने बताया कि अभी भी मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। वहीं, दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने कहा कि हिरोली से और जवान निकले हैं और मुठभेड़ जारी है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...