32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभूटान में अड्डा बनाकर भारत के 'चिकन नेक' पर वार की तैयारी...

भूटान में अड्डा बनाकर भारत के ‘चिकन नेक’ पर वार की तैयारी में चीन, विशेषज्ञ ने दी चेतावनी

Published on

बीजिंग

भारत के साथ लद्दाख में चल रहे सैन्‍य गत‍िरोध के बीच चीन ने भूटान के दक्षिणी-पश्चिमी सीमा पर अपने अतिक्रमण को और ज्‍यादा तेज कर दिया है। ताजा सैटलाइट तस्‍वीरों में खुलासा हुआ है कि चीन की ओर से भारतीय सेना के साथ टकराव वाले डोकलाम पठार से 9 किमी पूर्व में एक गांव को पूरी तरह से बसा दिया गया है। यही नहीं इस गांव में अब पूरी तरह से लोग रह रहे हैं और गाड़‍ियां भी वहां पर खड़ी देखी गई हैं। इस खुलासे के बाद रक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि चीन लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों की मदद से भारत के चिकन नेक कहे जाने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर वार के लिए तैयारी कर रहा है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन इस गांव को पांगडा बुलाता है और यह भूटान की जमीन में स्थित है। इस बीच रक्षा मामलों के विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी का कहना है कि चीन भूटान के दक्षिणी-पश्चिमी सीमा में अतिक्रमण को बढ़ा रहा है। उसका लक्ष्‍य भारत के ‘चिकन नेक’ को अपने लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों के दायरे में लाना है। उन्‍होंने कहा कि लद्दाख के साथ पूर्वी मोर्चे पर भी ध्‍यान देने की जरूरत है। दरअसल, पश्चिम बंगाल को पूर्वोत्‍तर भारत से जोड़ने वाले बेहद संकरे सिल‍िगुड़ी कॉरिडोर को भारत का चिकन नेक कहा जाता है।

चीनी सेना ने नए रॉकेट सिस्‍टम का परीक्षण किया
भारत का यह इलाका मात्र 20 से 22 किलोमीटर ही चौड़ा है। भारत के 7 राज्‍यों को जोड़ने वाले इस हिस्‍से भूराजनीतिक और भूआर्थिक रूप से बेहद अहम माना जाता है। यही वजह है कि भारत ने साल 2017 में चीनी सेना को डोकलाम तक सड़क बनाने से रोक दिया था। अब चीन भूटान के रास्‍ते से डोकलाम के पास अपना गांव बसा चुका है। इस बीच चीन ने 16वें दौर की वार्ता विफल होने के बाद चीन ने लद्दाख के पास अपनी सैन्‍य गतिविधि को बढ़ा दिया है।

एक तरफ चीनी फाइटर जेट जहां भारतीय सीमा के पास उड़ रहे हैं, वहीं पीएलए ने पैंगोंग झील के पास अभ्‍यास किया है। चीनी सेना के अखबार पीएलए डेली ने सोमवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें पश्चिमी थिएटर कमांड की ओर से किए गए हवाई अभ्‍यास के बारे में बताया गया है। चीनी वायुसेना की यही कमान भारत के साथ लगती सीमा पर सुरक्षा के लिए जिम्‍मेदार है। माना जा रहा है कि यह चीन की ओर से दबाव बनाने की कोशिश है। यही नहीं चीनी सेना ने नए रॉकेट सिस्‍टम का भी परीक्षण किया है जो ज्‍यादा लंबी दूरी तक मार सकती है। इसका नाम PCL191 है। इसे भारतीय सीमा के पास हिमालयी इलाके में और ताइवान के पास तैनात करने की तैयारी है।

Latest articles

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...