13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयCISF कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, दिल्ली एयरपोर्ट के वॉशरूम में...

CISF कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, दिल्ली एयरपोर्ट के वॉशरूम में मिली लाश

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयर पोर्ट (IGI) पर तैनात सीआईएसएफ की एक हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। CISF की महिला कांस्टेबल ने शुक्रवार सुबह हवाई अड्डे के टॉयलेट में खुद को गोली मार ली। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 8.45 बजे घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि 37 वर्षीय किरण की बॉडी टर्मिनल 3 के वॉशरूम में पड़ी हुई थी। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एडिशनल सीपी (आईजीआई) उषा रंगनानी ने कहा, “उसने खुद को गोली मारने के लिए अपनी सर्विस पिस्तौल का इस्तेमाल किया था।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और सबूत जुटाए।” फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

डिप्रेशन से जूझ रहे IFS अधिकारी ने दिल्ली में किया सुसाइड
वहीं, दूसरी ओर एक अलग घटना में, 2011 बैच के भारतीय विदेश सेवा के एक अधिकारी ने दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार, अधिकारी विदेश मंत्रालय में प्रवासी रोजगार एवं प्रवासी महानिदेशालय में निदेशक थे। पुलिस को सुबह 6.20 बजे आवासीय परिसर के सुरक्षा गार्ड से घटना की जानकारी पीसीआर पर मिली। अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
पीटीआई की खबर के मुताबिक, अधिकारी ने बताया, “मृतक की पहचान जितेंद्र रावत (42) के रूप में हुई है। वह पहली मंजिल पर रहता था लेकिन वह चौथी मंजिल पर गया और कूद गया। हमें मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।” बेल्जियम के अलावा, अधिकारी की म्यांमार में भी नियुक्ति थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली स्थित उसके मुख्यालय में कार्यरत उसके एक अधिकारी की शुक्रवार सुबह मृत्यु हो गई लेकिन मंत्रालय ने उसका नाम नहीं बताया। मंत्रालय ने कहा कि वह मृतक के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है और दिल्ली पुलिस के संपर्क में है।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...