12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यपीएम मोदी के राजस्थान से जाते ही सीएम गहलोत ने खोल दिया...

पीएम मोदी के राजस्थान से जाते ही सीएम गहलोत ने खोल दिया पत्ता, बिजली बिल पर राहत का ऐलान

Published on

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जनता के हित में बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि राज्य में 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा. उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा. CM गहलोत ने ट्वीट किया, महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए. यानी जनता के फीडबैक के बाद बिजली बिल को माफ करने का ऐलान किया गया.

100 यूनिट तक बिजली फ्री
गहलोत के ट्वीट के मुताबिक मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है. ट्वीट में आगे कहा गया है कि 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली इस्तेमाल करने वालों का बिल शून्य होगा. इसके अलावा किसी को एडवांस बिल भी नहीं भरना होगा.

पहले 100 यूनिट तक नहीं देना होगा बिल, फिर…
इसके अलावा राजस्थान की फ्री बिजली स्कीम में एक नियम यह भी है कि 100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा इस्तेमाल करने वाले परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी बिल नहीं देना होगा.

इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी
सीएम गहलोत ने बताया कि उन्होंने मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए भी योजना बनाई है. इसके मुताबिक पहले 100 यूनिट बिजली फ्री रहेगी. इसके साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज और तमाम अन्य बिल माफ होंगे और इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी.

चुनावों से पहले बड़ा ऐलान
बता दें कि राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में फ्री बिजली की यह घोषणा गहलोत सरकार का बड़ा दांव मानी जा रही है.

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...