10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यड्यूटी के बाद घर आना... आग बबूला हुई फ्लाइट अटेंडेंट ने CISF...

ड्यूटी के बाद घर आना… आग बबूला हुई फ्लाइट अटेंडेंट ने CISF अफसर को जड़ दिया थप्पड़

Published on

नई दिल्ली:

राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर आज एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एयरपोर्ट के अंदर बिना जांच के जाने को लेकर CISF के जवान और स्पाइसजेट की महिला क्रू मेंबर के बीच बहस हुई। बहस के दौरान ही महिला ने CISF जवान को थप्पड़ मार दिया। हालांकि अब इस मामले में एक और एंगल जुड़ गया है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि CISF के जवान ने महिला के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे ड्यूटी के बाद घर बुलाया था। इसलिए उनकी महिलाकर्मी ने उसे थप्पड़ मारा। थप्पड़ मारने की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ASI महिला को कुछ कहता है और तभी महिला पलटकर थप्पड़ मार देती है। बता दें कि ASI को थप्पड़ मारने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार ये मामला सुबह करीब 4.40 बजे के आसपास का है। जब ASI गिरिराज प्रसाद जयपुर एयरपोर्ट के व्हीकल गेट पर तैनात थे। उस वक्त स्पाइसजेट की क्रू मेंबर अनुराधा रानी वहां पहुंची। ASI ने आगे बताया कि महिला एयरपोर्ट के अंदर एयर साइड से व्हीकल ले जाना चाहती थी लेकिन उस वक्त गेट पर कोई CISF की महिला कर्मचारी नहीं थी। इसलिए उन्होंने अनुराधा को रुकने को कहा लेकिन अनुराधा रानी एयरपोर्ट में जल्दी जाने की जिद करने लगी। हालांकि ASI उन्हें बार- बार कह रहे थे कि महिला स्टाफ द्वारा जांच के बाद ही एयरपोर्ट में एंट्री मिल पाएगी। इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। बहस के दौरान ASI गिरिराज प्रसाद ने कंट्रोल रूम में महिला स्टाफ को भेजने के लिए बोला। उसके बाद दो महिला स्टाफ गेट पर आई और अनुराधा को समझाने लग गईं लेकिन अनुराधा ने इसी बीच ASI को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद आरोपी महिला क्रू मेंबर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्पाइसजेट की भी आई प्रतिक्रिया
जयपुर एयरपोर्ट पर हुए इस थप्पड़ कांड पर स्पाइसजेट का भी रिएक्शन आ गया है। स्पाइसजेट ने कहा कि जयपुर हवाई अड्डे पर हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन गेट पर एक कैटरिंग वाहन को एस्कॉर्ट करते समय उनके एयरलाइंस की महिला को CISF जवान द्वारा अनुचित भाषा का सामना करना पड़ा। जबकि हमारी क्रू मेंबर के पास भारत के नागरिक उड्डयन सुरक्षा नियामक ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी द्वारा जारी वैध हवाई अड्डा प्रवेश पास था।

महिला ने CISF जवान पर लगाया आरोप
इस मामले में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि CISF के जवान ने महिला को ड्यूटी के बाद घर पर मिलने के लिए कहा था। ऐसे में हमने तत्काल कानूनी कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत दर्ज कर दी है। एयरलाइन अपनी कर्मी के साथ दृढ़ता के साथ खड़ा है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...