9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यकांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने AAP को बताया 'प्लेग', बोले- पार्टी...

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने AAP को बताया ‘प्लेग’, बोले- पार्टी आलाकमान को साफ कह दिया…

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर विपक्षी दलों का समर्थन जुटाने की कोशिशों में लगे हैं। वे कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से भी मिलने का समय मांगा था। लेकिन कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को अब तक इस मीटिंग को लेकर कुछ खास जवाब नहीं दिया है। इसके उलट कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि हम इस प्लेग (बीमारी) से दूर रहना चाहते हैं। इससे जितना दूर रहेंगे उतना अच्छा है।

क्या बोले प्रताप सिंह बाजवा
पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मैंने और मेरे साथियों ने पार्टी आलाकमान को साफ-साफ बता दिया है कि यह बीजेपी की बी टीम है। भाजपा और आप एक ही सिक्के का दो पहलू हैं। इस आदमी (अरविंद केजरीवाल) को विपक्ष में छोड़ दिया गया है ताकि विपक्ष की आमने-सामने की टक्कर न हो। हमें अरविंद केजरीवाल से बहुत सावधान रहना है। कांग्रेस का इससे कोई लेना देना नहीं है।

दिल्ली कांग्रेस भी खिलाफ
दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान को सुझाव दिया है कि केंद्र के अध्यादेश पर केजरीवाल का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कहा कि जहां वैचारिक मतभेद होते हैं, वहां गठबंधन नहीं होता।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ दिल्ली कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई है, जिसमें नेताओं ने उन्हें इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी का साथ नहीं देने की सलाह दी है। नेताओं का ऐसा कहना है कि इससे पार्टी को नुकसान हो सकता है। हालांकि, इससे पहले जब विपक्षी एकता पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी तो इस दौरान, पार्टी नेतृत्व ने आप का साथ देने का संदेश दिया था।

 

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...