27.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोरोना: कंटीले तार, तारों में करंट और सेंसर्स, देश से भाग रहे...

कोरोना: कंटीले तार, तारों में करंट और सेंसर्स, देश से भाग रहे नागरिकों को रोकने के लिए चीन की बाड़ेबंदी

Published on

नई दिल्ली,

चीन कोरोना की अब तक की सबसे बड़ी लहर का सामना कर रहा है. वहां अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं बची, कब्रिस्तान के बाहर कारों की लंबी कतारें लग गई हैं. ऐसे माहौल ने लोगों को डरा दिया है. आलम यह हो गया है कि लोग देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे हैं.

ताजा मामला युन्नान प्रांत में देखने को मिला. यह ऐसा प्रांत है, जिसकी सीमा तीन देशों को छूती है. जीरो कोविड पॉलिसी लागू होने के बाद इस प्रांत की सीमा सुरक्षा काफी चुस्त कर दी गई है, खासतौर से रुइली शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं, क्योंकि यह म्यांमार सीमा से सटा हुआ शहर है. सीमापार करने वालों पर नजर रखने के लिए कैमरे, अलार्म, मोशन सेंसर और इलेक्ट्रिफाइड फेंस लगा दिए गए हैं.

लाओस, वियतनाम, म्यांमार से सटे इलाकों में अलर्ट
2020 में चीन ने अपने बढ़ते COVID मामलों को खत्म करने की आड़ में अपनी दक्षिणी सीमा के पास एक इलेक्ट्रिफाइड फेंस बाड़ का निर्माण शुरू कर दिया है. यह इलाका लाओस, वियतनाम और म्यांमार से सटा हुआ है. चीन कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) ने पहले इसे एक अस्थायी फेंसिंग बताया था लेकिन अब यहां के सुरक्षा ढांचे में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिल रहा है.

युन्नान प्रांत में 3000 मील तक कर दी फेंसिंग
युन्नान प्रांत को कवर करने वाले चीन कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) द्वारा गठित सीमा महामारी रोकथाम और नियंत्रण विभाग हाल में बनाई गई फेंस के पास सुरक्षा को दुरुस्त करने में सबसे आगे रहा है. जिस तरह से बर्लिन ने सीमा पर दीवार खड़ी कर ली है, उसी तरह चीन ने भी बिना औपचारिक सलाह-मश्विरा के 3,000 मील तक बाड़ बना दी है.

2021 में एक वियतनामी ट्रैवल ब्लॉगर ने YouTube पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिससे साफ पता चल रहा है कि चीन-वियतनाम बॉडर के इालाके को बाड़ से कवर कर रखा है. इसके अलावा वहां चीन ने एक निगरानी चौकी भी बना दी है. इसके अलावा वहां सर्वेलांस कैमर और सौर पैनलों को भी लगा रखा है.

सुरंग खोदने से रोकने के लिए जमीन के अंदर भी फेंसिंग
वहीं चीन ने दक्षिण में सीमाई इलाके के आसपास पिछले कई वर्षों में कई सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर बना दिए गए हैं. इस संरचनाओं में सीमा के आर-पास सुरंग खोदने से रोकने के लिए रेजर तार वाले इलेक्ट्रिफाइल फेंस जमीनी भीतर भी लगा दिए हैं. इतना ही नहीं, यहां सर्विलांस कैमरे, मोशन सेंसर और अलार्म, सर्चलाइट और बांस बैरिकेड्स भी लगा दिए गए हैं.वहीं चीन ने सीमा पार करने वालों को पकड़ने के लिए हजारों बॉर्डर पेट्रोल एजेंटों को तैनात कर दिया है. वह सीमा पार कर भागने वालों को पकड़कर उन्हें सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करते हैं.

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...