25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोरोना का XBB.1.5 रूप 'अमेरिकी वेरिएंट', एक्सपर्ट ने बताया 'अगली सबसे बड़ी...

कोरोना का XBB.1.5 रूप ‘अमेरिकी वेरिएंट’, एक्सपर्ट ने बताया ‘अगली सबसे बड़ी मुसीबत’, क्यों सबसे खतरनाक?

Published on

वॉशिंगटन/चीन

नया साल आ तो गया है लेकिन जश्न के बीच कोरोना वायरस की नई लहर लोगों की चिंता बढ़ा रही है। अभी तक सिर्फ चीन में मामले बढ़ रहे थे लेकिन अब अमेरिका में भी XBB.1.5 नामक वेरिएंट ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। एक्सपर्ट इसे ‘अगली सबसे बड़ी मुसीबत’, ‘सबसे खराब वेरिएंट’ जैसी खौफनाक उपमाएं दे रहे हैं। अमेरिका के एक महामारी विशेषज्ञ डॉ एरिक फेगल-डिंग ने XBB.1.5 को ‘अमेरिकी वेरिएंट’ करार दिया और सिर्फ चीन के खिलाफ टेस्टिंग और यात्रा प्रतिबंध जैसे उपायों को ‘भेदभाव’ का नाम दिया।

डॉ एरिक ने अपने ट्वीट थ्रेड में लिखा, ‘न्यूयॉर्क और न्यू इंग्लैंड XBB.1.5 के केंद्र हैं। बल्कि XBB.1.5 वेरिएंट सबसे पहले न्यूयॉर्क में ही सामने आया था। सिर्फ चीन के खिलाफ यात्रा प्रतिबंधों और टेस्टिंग की बात कहना भेदभाव है। XBB.1.5 मौजूदा समय में दुनिया का सबसे खराब वेरिएंट है। वास्तव में यह ‘अमेरिकी वेरिएंट’ है।’ उन्होंने लिखा, ‘मैंने XBB.1.5 को ‘अगली बड़ी चीज’ बताया क्योंकि अब यह साफ हो गया है कि यह असल में है। अमेरिकी सीडीसी हफ्तों तक इसके प्रसार को लेकर चेतावनी जारी करने में विफल रहा।’

क्यों सबसे खतरनाक है XBB.1.5?
डॉ एरिक ने लिखा, ‘यह चार हफ्ते से अधिक समय से 1 प्रतिशत से अधिक है लेकिन कल तक इसकी सूचना नहीं मिली थी।’ महामारी विशेषज्ञ ने अपने ट्वीट में बताया कि आखिर क्यों वह XBB.1.5 को सबसे खतरनाक वेरिएंट कह रहे हैं। उन्होंने लिखा कि यह तमाम ‘एस्केप वेरिएंट्स’ में सबसे अच्छी इम्युनिटी को मात दे सकता है। यह ACE2 के माध्यम से मानव कोशिकाओं पर हमला करने वाले सबसे प्रभावी वेरिएंट्स में से एक है। यह पुराने XBB या BQ की तुलना में तेजी से फैलता है। XBB.1.5 अस्पताल में भर्ती होने वाले अधिकांश मामलों का कारण बन सकता है।

डॉक्टरों ने कहा, ‘सुपर वेरिएंट’
अमेरिकी सीडीसी यानी U.S. Centers for Disease Control and Prevention के आंकड़ों की मानें तो अमेरिका में 40 फीसदी लोग XBB.1.5 वेरिएंट से संक्रमित हैं। यह वेरिएंट सिंगापुर सहित एशिया के भी कुछ हिस्सों में फैल रहा है। डॉक्टर इसे ‘सुपर वेरिएंट’ कह रहे हैं। यह पुराने XBB की तुलना में 96 फीसदी तेजी से फैलता है। वहीं BQ.1 वेरिएंट की तुलना में इसकी फैलने की रफ्तार 120 फीसदी तेज है।

Latest articles

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...

108 एम्बुलेंस में मिली गंदगी और दवाओं की कमी, सीएमएचओ ने थमाया नोटिस

भोपाल। राजधानी में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और बड़ी लापरवाही का मामला सामने...

छोला मंदिर में घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म, चाचा का परिचित आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के...

कैंसर मरीजों पर दोहरी मार: दवाएं 50% तक महंगी हुईं, अस्पतालों में कीमो ड्रग्स की भारी किल्लत

भोपाल। मप्र में कैंसर मरीजों के इलाज का खर्च 50 प्रतिशत तक बढ़ गया...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...