8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्ययूपी के बरेली में क्रूरता! मुस्लिम युवक के माथे पर गोद दिया...

यूपी के बरेली में क्रूरता! मुस्लिम युवक के माथे पर गोद दिया ‘जय भोलेनाथ, चीखता रहा पीड़ित

Published on

बरेली

यूपी के बरेली में एक युवक ने मानसिक रूप से कमजोर लड़के के माथे पर ‘जय भोलेनाथ’दाग दिया. आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. पीड़ित के घरवालों के साथ इलाके के लोगों ने घटना पर सख्त ऐतराज जताया है. क्योंकि, आरोपी युवक की इस हरकत के चलते माहौल बिगड़ सकता था. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई.

जानकारी के मुताबिक, घटना थाना प्रेमनगर क्षेत्र के शाहबाद इलाके की है. जहां दानिश नाम के लड़के के माथे पर औजार से ‘जय भोलेनाथ’ लिख दिया गया. पीड़ित दानिश दिमागी रूप से कमजोर है. जैसे ही ये खबर फैली परिवार के लोगों ने हंगामा काट दिया. हालांकि, बाद में पता चला कि ये हरकत किसी और ने नहीं बल्कि शादाब नाम के युवक की है. शादाब पीड़ित दानिश का रिश्तेदार भी है.

दर्द से चिल्ला रहा था दानिश
बताया जा रहा है कि जिस समय दानिश के माथे पर ‘जय भोलेनाथ लिखा जा रहा था, वह दर्द से चिल्ला रहा था. लेकिन शादाब को उसपर बिल्कुल भी रहम नहीं आया और वह औजार से उसके माथे पर लिखता रहा. जब पीड़ित युवक अपने घर पहुंचा तो उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद बवाल मच गया. परिजनों ने कहा कि अपने ही मजहब के व्यक्ति ने ऐसा घिनौना कार्य किया है और माहौल खराब करने की कोशिश की है.

वहीं, जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घरवालों से लिखित शिकायत करने को कहा, जिसपर वो राजी हो गए. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी लिया. लेकिन, बाद में समझौता हो गया और पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत वापस ले ली. थाना प्रेमनगर पुलिस का कहना है कि पीड़ित और आरोपी परिवार के बीच समझौता हो चुका है. वो किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते हैं. इसलिए पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है.

 

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...