4.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलधोनी की कप्तानी में भी नहीं बदली CSK की किस्मत,आईपीएल 2025 में...

धोनी की कप्तानी में भी नहीं बदली CSK की किस्मत,आईपीएल 2025 में मिली लगातार 5वीं हार

Published on

चेन्नई:

कसी हुई गेंदबाजी के बाद बेहतरीन बल्लेबाजी से कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर में 8 विकेट से हरा दिया। आईपीएल 2025 में सीएसके की यह लगातार 5वीं हार है। केकेआर के खिलाफ धोनी की कप्तानी में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी सीएसके की टीम जैसे-तैसे निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 103 रन का स्कोर खड़ा कर पाई। इसके जवाब में केकेआर ने 10.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर के लिए सुनील नरेन और क्विंटन डिकॉक ने धमाकेदार शुरुआत की। इन दोनों ओपनर बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई। केकेआर का पहला विकेट क्विंटन डिकॉक के रूप में गिरा। डिकॉक 16 गेंद में तीन छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा सुनील नरेन ने 18 गेंद में 44 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 17 रन बनाकर टीम की जीत को सुनिश्चित कर दिया। वहीं अंत में रिंकू ने भी 12 गेंद में 15 रन का योगदान दिया।

सीएसके की बल्लेबाजी रही पूरी तरह से फ्लॉप
केकेआर के खिलाफ मुकाबले में सीएसके की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही। केकेआर के गेंदबाजों ने सीएसके के दोनों ओपनर बल्लेबाजों को 16 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में विजय शंकर और राहुल त्रिपाठी ने जरूर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन केकेआर के गेंदबाजों के सामने वह भी नहीं टिक पाए। विजय शंकर 21 गेंद में 29 रनों की पारी खेली। वहीं राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंद में 16 रनों का योगदान दिया।

वहीं एक छोर पर शिवम दुबे ने जरूर संघर्ष दिखाया, लेकिन वह भी टीम के लिए तेज तर्रार पारी नहीं खेल पाए। शिवम दुबे सीएसके के लिए अंत तक नाबाद रहते हुए 29 गेंद में 31 रनों की पारी खेली। इसके बाद धोनी समेत टीम के 6 बल्लेाजों ने मिलकर सिर्फ 6 रन जोड़े। यही कारण है कि सीएसके की टीम अपने घर में बुरी तरह से पिछड़ गई।

केकेआर की गेंदबाजी रही जबरदस्त
सीएसके और केकेआर के बीच यह मैच चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सीएसके के खिलाफ केकेआर की गेंदबाजी की बात करें तो वह जबरदस्त रही। केकेआर के लिए सबसे ज्यादा सुनील नरेन ने तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा हर्षित राणा ने वरुण चक्रवर्ती ने भी अपना कमाल दिखाया और उन्होंने दो-दो विकेट झटके, जबकि वैभव अरोड़ा और मोइन अली ने भी केकेआर के लिए एक-एक सफलता हासिल की थी।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...