23 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजापान में परमाणु रिएक्‍टर के पास धधका खतरनाक ज्‍वालामुखी, उच्‍चतम अलर्ट जारी,...

जापान में परमाणु रिएक्‍टर के पास धधका खतरनाक ज्‍वालामुखी, उच्‍चतम अलर्ट जारी, इलाका खाली

Published on

टोक्‍यो

जापान में क्‍यूशू द्वीप समूह पर स्थित सकूराजिमा ज्‍वालामुखी एक बार फिर से खतरनाक तरीके से धधक उठा है। इस ज्‍वालामुखी में रविवार को लावा निकलने के बाद पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। ज्‍वालामुखी विस्‍फोट को देखते हुए उच्‍चतम स्‍तर का अलर्ट लेवल 5 जारी किया गया है। इस विस्‍फोट से जापानी अधिकारियों की टेंशन इसलिए भी बढ़ी हुई है क्‍योंकि उससे कुछ किलोमीटर की दूरी पर एक पर‍माणु रिएक्‍टर मौजूद है।

जापान के मौसम विभाग ने कहा है कि यह ज्‍वालामुखी रविवार को रात में स्‍थानीय समयानुसार करीब 8 बजकर 5 मिनट पर भड़का। जापानी एजेंसी के निगरानी कैमरे ने दिखाया कि धुएं का गुबार या राख ज्‍वालामुखी से निकल रही है। मौसम विभाग ने लेवल 5 का अलर्ट जारी करके लोगों को इलाका खाली करने का आदेश दिया है। यही नहीं कागोशिमा प्रांत और कागोशिमा शहर के लोगों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें।

परमाणु पावर प्‍लांट में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं
जापान की परमाणु नियामक संस्‍था ने कहा है कि पास में स्थित परमाणु पावर प्‍लांट में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं देखी गई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक सकूरजिमा ज्‍वालामुखी जापान के सबसे सक्रिय ज्‍वालामुखी में शामिल है। इससे पहले हाल‍िया दशकों में इस ज्‍वालामुखी में कई बार विस्‍फोट हो चुका है। यह इससे पहले जनवरी में भड़का था और कई किलोमीटर दूर तक हवा में राख के बादल फैल गए थे।

यह ज्‍वालामुखी कागोशिमा प्रांत में स्थित है जो जापान के दक्षिणी हिस्‍से में है। ज्‍वालामुखी विशेषज्ञ रॉबिन जॉर्ज एंड्रीव ने कहा कि यह पूरा इलाका ज्‍वालामुखी विस्‍फोट के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्‍होंने कहा कि खतरे का इलाका ज्‍वालामुखी की सक्रियता पर निर्भर करता है। उन्‍होंने बताया कि इस पूरे इलाके में लोगों को ज्‍वालामुखी विस्‍फोट से बचाव के बारे में ट्रेनिंग दी गई है। यही नहीं वहां अक्‍सर ड्रिल भी कराई जाती है। जापान का यह ज्‍वालामुखी दुनिया के सबसे ज्‍यादा निगरानी वाले ज्‍वालामुखी में शामिल है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...