9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यदरोगा जी बाइक की चाबी निकाल लेते हैं... बीच सड़क विधायक ने...

दरोगा जी बाइक की चाबी निकाल लेते हैं… बीच सड़क विधायक ने लगाई चौकी इंचार्ज की क्लास

Published on

सीतापुर

उत्तर प्रदेश की सिधौली विधानसभा सीट से सत्ताधारी दल बीजेपी के विधायक मनीष रावत का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चेकिंग को लेकर बीजेपी विधायक चौकी इंचार्ज को हिदायत देते हुए समझाते नजर आ रहे है। दरअसल सिधौली क्षेत्र की मास्टर बाग पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार लोगों को रोककर उनसे पूछताछ कर रहे थे। वहीं बीजेपी विधायक मनीष रावत ने जनता के सामने ही दारोगा को खरी-खोटी सुनाते हुए चौकी इंचार्ज को बेवजह लोगों को परेशान न करने की हिदायत भी दे डाली है।

मनीष रावत ने चौकी इंचार्ज से कहा…
सिधौली से बीजेपी विधायक मनीष रावत ने मास्टर बाग के चौकी इंचार्ज को हिदायत देते हुए कहा कि मेरे यहां से निकलने के बाद से दो फोन आ चुके हैं तो इस गलती को स्वीकार करिये और अनावश्यक मत करिए। मैं आपको बार-बार बता रहा हूं ध्यान रखिये। साथ ही मनीष रावत ने कहा कि अगर कोई पड़ोस का व्यक्ति बच्चों को स्कूल छोड़ने या लेने जा रहा है, या दवाई लेने के लिये निकला है तो उसका ध्यान रखिये। वहीं चौकी इंचार्ज को हिदायत देते हुए वहां पर खड़े किसी व्यक्ति ने बीजेपी विधायक की वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो अब बहुत तेजी से वायरल हो रहा है

बीजेपी विधायक ने सीओ से फोन पर की शिकायत
बीजेपी विधायक मनीष रावत यही नहीं रुके, उन्होंने मौके पर ही सीओ को फोन मिला दिया। उन्होंने सीओ से कहा कि मैं मास्टर बाग चौकी पर हूं, यहां चौकी प्रभारी की लगातार शिकायतें मिलती रहती हैं, आपको बताया भी था, लेकिन सुधार नहीं है। बीजेपी विधायक ने सीओ से चौकी इंचार्ज की शिकायत करते हुए कहा कि लगातार गलत तरीके से चालान करना, उनको दौड़ाना, चाबी निकाल लेना। ऐसी एक-दो लोगों की शिकायत नहीं है काफी लोगों की इस तरह की शिकायत है। बीजेपी विधायक ने सीओ से कहा कि मैंने आपसे कहा था कि इन्हें समझा दीजिये, लेकिन अभी तक इनके अंदर सुधार नहीं हुआ है। आप देख लीजिए क्योंकि लोग इस चीज से आक्रोशित हैं। आप बुलाकर इनको समझा दीजिये।

अनावश्यक लोग चौकी पर ना बैठें- बीजेपी विधायक
इसके साथ ही बीजेपी विधायक ने चौकी इंचार्ज से कहा कि अनावश्यक लोग चौकी में बैठे मिलते हैं। इसको लेकर बीजेपी विधायक ने चौकी इंचार्ज को हिदायत देते हुए कहा कि अनावश्यक लोग चौकी में ना बैठे इसका ध्यान रखिये, सिर्फ पीड़ित लोग ही चौकी में आये। बता दें, सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के मास्‍टर बाघ चौकी प्रभारी शिव बहादुर सिंह शुक्रवार शाम को चेकिंग कर रहे थे। उसी समय का ये वीडियो बताया जा रहा है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...