6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यगर्वनर और एक MLC पोस्ट की डील! जीतन राम मांझी की 'बात'...

गर्वनर और एक MLC पोस्ट की डील! जीतन राम मांझी की ‘बात’ कितनी पक्की है

Published on

पटना

13 अप्रैल 2023 की एक तस्वीर बिहार की सियासत में अचानक मौजू हो गई है। इस तस्वीर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ जीतन राम मांझी दिख रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही बिहार के सियासी गलियारे में अटकलों का दौर तेज हो गया था। इसके बाद से ही मांझी कभी नीतीश कुमार पर नरम तो कभी गरम दिखने लगे थे। मांझी के व्यवहार में अचानक आए बदलाव से ऐसा लगने लगा था कि आखिर मांझी कुछ खेल करने की फिराक में हैं क्या? इसी बीच 12 जून को पटना में विपक्षी एकता की बैठक तय हो गई। लेकिन कांग्रेस के किसी बड़े नेता के शामिल न होने से मीटिंग टल गई। इसके बाद 23 जून की नई तारीख तय की गई। लेकिन उससे पहले ही मांझी ने अपने बेटे संतोष सुमन मांझी का नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा करा दिया। अब सवाल ये कि मांझी ने अचानक इतना बड़ा फैसला कैसे ले लिया। नीचे पढ़िए हमारे विश्वस्त सूत्र से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी।

गर्वनर और एक MLC पोस्ट की डील!
हमारे सूत्र ने हमारे इन्हीं सवालों की पड़ताल के बीच एक बड़ा दावा किया। हमारे सूत्र के मुताबिक मांझी की बीजेपी से डील कितनी आगे बढ़ी ये नहीं पता। लेकिन शक है कि हरी झंडी मिलने के बाद ही जीतन राम मांझी ने अपना पहला दांव खेला है। सूत्र के अनुसार जीतन राम मांझी बीजेपी से गर्वनर की पोस्ट और बिहार में एक एमएलसी की सीट चाहते हैं। सूत्र का कहना है कि इसके जरिए मांझी एक तीर से दो निशाने साधेंगे।

मांझी का सम्मानजनक रिटायरमेंट और बेटे का भविष्य!
जीतन राम मांझी अब 75 की उम्र पार कर चुके हैं। वो भी जानते हैं कि उनके रिटायरमेंट का समय नजदीक है। ऐसे में वो अपने लिए ऑनरेबल एग्जिट यानी सम्मानजनक विदाई चाहते हैं। ऐसे में गर्वनर के पद से मुफीद और कौन सी पोस्ट हो सकती है। साथ ही मांझी अपनी विरासत अपने बेटे संतोष सुमन मांझी को सौंप चुके हैं। वो तो उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री पद के काबिल भी बता चुके हैं। मांझी चाहते हैं कि अपने रिटायरमेंट से पहले वो बेटे का बेहतर भविष्य पक्का कर दें। इसीलिए उनकी डील की ये दो शर्तें हैं।

जीतन राम मांझी की ‘बात’ कितनी पक्की है?
अब सवाल ये कि जीतन राम मांझी की डील कितनी पक्की है? हमारे सूत्र के मुताबिक जीतन राम मांझी अपने पत्ते पूरी तरह से नहीं खोल रहे। शायद वो डील को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त होना चाहते हैं। ऐसे में मांझी जैसे ही महागठबंधन छोड़ते हैं, इस बात पर मुहर लग जाएगी कि खिचड़ी काफी पहले पक गई थी। बस उसे खाना अब शुरू किया गया है।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...