13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराष्ट्रीय‘दिल्ली मेरे लिए असुरक्षित है, जमानत के बजाय जेल जाना बेहतर होगा’,...

‘दिल्ली मेरे लिए असुरक्षित है, जमानत के बजाय जेल जाना बेहतर होगा’, कोर्ट में जज से बोला क्रिश्चियन मिशेल जेम्स

Published on

नई दिल्ली

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले के कथित बिचौलिए में से एक क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत दी थी। इसी सिलसिले में शुक्रवार को वो शहर की एक कोर्ट में रेश हुआ। जहां उसने दलील दी कि वह जमानत को स्वीकार नहीं करना चाहता, बल्कि हिरासत में रहना चाहता है। क्योंकि दिल्ली उसके लिए असुरक्षित है। जेम्स ने आगे कहा कि “सुरक्षा जोखिमों” के कारण, वह अपनी सजा पूरी करना और जमानत पर रिहा होने के बजाय भारत छोड़ना पसंद करेगा।

क्रिश्चियन मिशेल जेम्स ने स्पेशल जज संजीव अग्रवाल की अदालत के समक्ष दलील दी। उसने कहा कि मैं जमानत स्वीकार नहीं कर सकता। यह असुरक्षित है। हर बार जब मैं तिहाड़ से बाहर निकलता हूं, तो कुछ न कुछ होता है। मुझे जो समस्या हो रही है वह पुलिस के साथ है। मैं आपसे निजी तौर पर बात करना पसंद करूंगा।

जब जज ने इसको लेकर पूछा, तो जेम्स ने कहा कि दिल्ली उसके लिए एक बड़ी जेल है। उसने उल्लेख किया कि एम्स में कुछ ऐसा हुआ था जिसके बारे में वह अदालत से निजी तौर पर बात करना पसंद करेगा। जज ने जेम्स से आगे पूछा कि क्या आपको दिल्ली में सुरक्षित घर नहीं मिल रहा है।

2018 में किया गया था प्रत्यर्पित
क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को ईडी द्वारा दर्ज 3600 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2018 में यूएई से प्रत्यर्पित किया गया था। अदालत ने बाद में उसे रिहा करने के लिए आवश्यक ज़मानत शर्तें लगाईं । जेम्स द्वारा अदालत से निजी तौर पर बात करने के लिए कहने के बाद,जज ने मीडियाकर्मियों और पुलिस को अदालत कक्ष के बाहर भेज दिया।

इस सप्ताह की शुरुआत में उसे ज़मानत देते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि यह एक असाधारण स्थिति थी, जहां आरोपी 6.2 साल से अधिक समय से हिरासत में था, लेकिन अधूरी जांच के कारण अभी तक मुकदमा शुरू नहीं हुआ था। 18 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने उसे संबंधित सीबीआई मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा तय नियमों और शर्तों के अधीन ज़मानत दी थी। दोनों मामलों में, अदालत ने जेम्स को 5-5 लाख रुपये का निजी मुचलका और ज़मानत देने का निर्देश दिया, जिस पर जेम्स ने कहा, “जो व्यक्ति छह साल से जेल में है, वह स्थानीय ज़मानत कैसे पेश कर सकता है?

जब जेम्स ने कहा कि वह ज़मानत पर रिहा नहीं होना चाहता, तो न्यायाधीश ने कहा, “क्या आप दिल्ली में सुरक्षित घर नहीं ढूंढ सकते?”जेम्स को दिसंबर 2018 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था और बाद में उसे सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। जेम्स उन तीन कथित बिचौलियों में से एक है, जिनकी जांच की जा रही है और अन्य दो गुइडो हैश्के और कार्लो गेरोसा हैं।

क्या है अगस्ता वेस्टलैंड मामला
सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में दावा किया है कि 8 फरवरी, 2010 को 556.262 मिलियन यूरो के वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की आपूर्ति के लिए किए गए सौदे के कारण सरकारी खजाने को 398.21 मिलियन यूरो (लगभग 2,666 करोड़ रुपये) का अनुमानित नुकसान हुआ है। जून 2016 में जेम्स के खिलाफ दायर ईडी के आरोपपत्र में आरोप लगाया गया था कि उन्हें अगस्ता वेस्टलैंड से 30 मिलियन यूरो (लगभग 225 करोड़ रुपये) मिले थे।

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

एनएचपीसी ओएफएस: केंद्र सरकार 71 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचेगी 6% तक हिस्सेदारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के ऑफर फॉर सेल (OFS) की शुरुआत के साथ ही...