11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यजैसलमेर में जमीन फटते ही जलमग्न हुआ रेगिस्तान, VHP के 'विलुप्त सरस्वती'...

जैसलमेर में जमीन फटते ही जलमग्न हुआ रेगिस्तान, VHP के ‘विलुप्त सरस्वती’ के दावे पर ये बोले एक्सपर्ट्स

Published on

जैसलमेर

जैसलमेर के नहरी के इलाके के मोहनगढ़ में ट्यूबवेल की खुदाई के दौरान अचानक से जमीन धंसने का मामला सामने आया है। इस दौरान खुदाई में लगा ट्रक गहरी गड्ढे में समा गया। वही फटी जमीन से अचानक पानी बाहर आने लगा। जमीन से तीन से चार फीट ऊपर फुव्वारे उठते हुए का नजारा देख हर कोई सन्न है, ऐसा लगा कि मानो जैसे कोई ज्वालामुखी अचानक फट गया हो और उससे लावा निकल रहा हो। पानी के साथ गैस और कीचड़ भी बाहर आ रहा है। यह देख आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं ट्यूबवेल की खुदाई कर रहे कर्मचारी और ग्रामीण वहां से दूर भाग गए। हादसा शनिवार को मोहनगढ़ इलाके के चक 27 बीडी के तीन जोरा माइनर के पास का है।

जानिए कैसे घटित हुई घटना
यहां विक्रम सिंह के खेत में ट्यूबवेल की खुदाई के दौरान सुबह 10 बजे ये घटना घटित हुई। ट्यूबवेल की खुदाई के दौरान अचानक जमीन धंसने से करीब 22 टन मशीन लगा ट्रक 850 फीट गहरे गड्ढे में धंस गया, जिसे भी प्रशासन की ओर से बाहर निकालना की कोशिश हो रही है।जानकारी मिलने के बाद यहां मौके भूजल विभाग के कार्मिक मौजूद है। वहीं प्रशासन ने 500 मीटर के दायरे को सील कर दिया है। यहां किसी की भी आवाजाही प्रतिबंधित है।

https://x.com/vinod_bansal/status/1872996080234971646?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1872996080234971646%7Ctwgr%5E56510df5e2fa5db2fae2c509d055725eb927275b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fstate%2Frajasthan%2Fjaisalmer%2Fjaislamer-submerged-incident-vhp-national-spokeperson-vinod-bansal-claim-of-extinct-saraswati%2Farticleshow%2F116761941.cms

जानिए भूजल वैज्ञानिक का क्या है कहना
भूजल वैज्ञानिक एनडी इनखिया के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची है। यहां उप तहसीलदार ललित चारण भी मौके पर मौजूद है। भूजल वैज्ञानिक एनडी इनखिया ने बताया कि बोरवेल खोदे जाने के दौरान अचानक इतना पानी आने की घटना सभी लोगों को अंचभित कर रही है। पौराणिक मान्यता के अनुसार जैसलमेर में श्रीकृष्ण की ओर से सुदर्शन चक्र से जैसलू कुएं के खोदने और सरस्वती नदी के यहां होने की बात सामने आती रही है। लेकिन फिलहाल यह अभी इस पानी के बहाव को सरस्वती नदी से कनेक्ट करना जल्दबाजी होगी। यह जांच का विषय है, जिस पर आगे जानकारी दी जाएगी। तहसीलदार ललित चारण ने कहा कि यहां प्रशासन पूरी तरह मौजूद है। अस्थाई पुलिस की चौकी लगा दी गई है। भूजल सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। ओएनजीसी को भी सूचित किया गया है। पानी कहां से आया, इसकी जांच जारी है।

ये पानी सरस्वती नदी का- विनोद बंसल राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिंदू परिषद
इधर, इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वही इस मामले के सामने आने के बाद ही विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने भी अपने एक्स पर ट्वीट कर बताया है कि राजस्थान में एक समय में जहां सरस्वती नाम से नदी बहती थी। लंबे समय से विलुप्त नदी आज ऊपर उठी है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...