19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeभोपालMP : अपनी सरकार होने के बावजूद भाजपा नेता परेशान, तीन दिन...

MP : अपनी सरकार होने के बावजूद भाजपा नेता परेशान, तीन दिन से थाने के सामने धरना दे रहे हैं बीजेपी नेता, अब आत्मदाह की दी चेतावनी

Published on

राजगढ़:

मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भाजपा के नेता परेशान हैं। बीजेपी के किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन सोंधिया तीन दिन से घायल अवस्था में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस वाले मामूली धारा में मामला दर्ज कर दिया हैं।

दरअसल, बीजेपी नेता लखन सौंधिया जिले के मलावर थाने के बाहर तीन दिन से धरने पर बैठे हैं। सौंधिया का कहना है कि वे 5 मार्च को खेड़ी गांव में स्थित अपने खेत पर धनिया निकलवा रहे थे। तभी गांव के कृष्णपाल, रामकरण, दीपक, हरिसिंह ने उन पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। बेहोशी की हालत में उन्हें ब्यावरा और उसके बाद भोपाल रेफर कर दिया गया। तीन दिन के बाद जब होश आया तो वे थाने मामला दर्ज कराने पहुंचे।

आत्मदाह की चेतावनी
सोंधिया का आरोप है कि जब थाने मामला दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने नार्मल धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उनका कहना है कि मुजरिम खुला घूम रहा है। गांव वालों से कह रहा है कि इस बार तो बच गया लेकिन अगली बार इसे जान से मार देंगे। गांव में बंदूक टांग कर घूम रहा है। सोंधिया उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीन दिन से घायल अवस्था में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है। अब उन्होंने थाने के बाहर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। सौंधिया ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 28 मार्च को राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा और नरसिंहगढ़ एसडीओपी उपेंद्र सिंह भाटी को इस मामलें में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने क्या कहा?
वहीं इस मामले में एसडीओपी उपेंद्र सिंह भाटी का कहना है कि इस मामलें में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बाकि धाराएं जांच के बाद बढ़ाई जाएंगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...