12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में निर्माण पर बैन के बावजूद बीजेपी ऑफिस का चल रहा...

दिल्ली में निर्माण पर बैन के बावजूद बीजेपी ऑफिस का चल रहा काम, अब 5 लाख रुपये लगेगा जुर्माना

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से निर्माण कार्यों पर रोक लगी हुई है। इस बीच दिल्ली में नियमों के खिलाफ बीजेपी के कार्यालय का निर्माण कार्य जारी था। ‘एन्टी डस्ट कैम्पेन’ के तहत औचक निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय जब मौके पर पहुंचे तो वहां भाजपा के निर्माणाधीन कार्यालय स्थल पर भारी अनियमिताएं पाईं गईं। इसके बाद पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली पलूशन कंट्रोल कमेटी को (DPCC) को निर्माण कार्य बंद करने एवं ₹5 लाख जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।

वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के पक्ष में बीजेपी की विचारधारा
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा की विचारधारा वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के पक्ष में है, क्योंकि पार्टी ने पटाखे फोड़ने के समर्थन में तो आवाज उठाई लेकिन पंजाब सरकार को पराली नहीं जलाने के लिए किसानों को नकद प्रोत्साहन प्रदान करने में मदद नहीं की। राय ने यहां एक निर्माण स्थल के निरीक्षण के बाद बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निर्देश के बगैर वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के लिये ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान को लागू करने पर रोक नहीं लगाते।

पटाखे फोड़ने का किया था समर्थन
उन्होंने कहा कि भाजपा की मानसिकता और विचारधारा वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के पक्ष में है। अगर केंद्र ने फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए किसानों को नकद प्रोत्साहन प्रदान करने की राज्य सरकार की पहल का समर्थन किया होता तो पंजाब में पराली जलाने में बड़े पैमाने पर कमी देखी जा सकती थी। राय ने कहा कि हमने यह भी देखा कि भाजपा के लोग दिल्ली में (दिवाली पर) पटाखे फोड़ने का समर्थन करने में लगे थे। वे भी दिल्ली में रहते हैं।

वायु प्रदूषण के खिलाफ सब मिलकर करें काम
गोपाल राय ने कहा कि वायु प्रदूषण से लड़ने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह सोचना बंद करना चाहिए कि वायु प्रदूषण किसी एक राजनीतिक दल या राज्य विशेष की समस्या है।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

पश्चिम एशिया संकट का असर: परियोजनाओं की समय-सीमा प्रभावित, वित्त मंत्रालय ने ‘फोर्स मेज्योर’ के तहत दी राहत

नई दिल्ली/भोपाल। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला...

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...