18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्‍या बीबीसी के 'पाकिस्‍तानी' स्‍टाफ ने बनवाई पीएम मोदी पर विवादित फिल्‍म,...

क्‍या बीबीसी के ‘पाकिस्‍तानी’ स्‍टाफ ने बनवाई पीएम मोदी पर विवादित फिल्‍म, ब्रिटेन में उठे सवाल

Published on

लंदन

गुजरात दंगों को लेकर बनाई गई बीबीसी की डॉक्‍यूमेंट्री को लेकर ब्रिटेन से लेकर भारत तक बवाल मचा हुआ है। भारत ने बीबीसी की इस डॉक्‍यूमेंट्री पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है, वहीं देश में कई जगहों पर इसके प्रदर्शन को लेकर विवाद चल रहा है। इस बीच ब्रिटेन की सत्‍तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के सांसद रमिंदर सिंह रेंगर या लॉर्ड रमी रेंगर ने बीबीसी के डायरेक्‍टर जनरल टिम डवी को पत्र लिखा है। इसमें लॉर्ड रमी ने टिम डवी से यह सवाल किया है कि क्‍या आपका पाकिस्‍तानी मूल का स्‍टाफ इस मूर्खता के लिए जिम्‍मेदार है।

गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक टोरी नेता लॉर्ड रमिंदर सिंह ने कहा कि यह डॉक्‍यूमेंट्री ‘असंवेदनशील’ और एक तरफा है। उन्‍होंने कहा कि बीबीसी ने हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच घृणा को पैदा करके पुराने घाव पर फिर से नमक छिड़क दिया है। ब्रिटिश सांसद ने कहा कि यह डॉक्‍यूमेंट्री भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का अपमान है। वह भी तब जब पीएम मोदी की गुजरात दंगे में कोई भूमिका नहीं थी। पीएम मोदी को साल 2012 में सुप्रीम कोर्ट की जांच में दोषमुक्‍त करार दिया गया था।

भारतीय उपमहाद्वीप की राजनीति का असर ब्रिटेन तक
लार्ड रेंगर ने अपनी टिप्‍पणी के बारे में कहा, ‘मैंने बीबीसी के किसी भी पाकिस्‍तानी मूल के स्‍टाफ का उल्‍लेख किया है। दुर्भाग्‍य से भारतीय उपमहाद्वीप की राजनीति का असर ब्रिटेन पर भी पड़ता रहा है। जो सामाजिक संयोजन और विभिन्‍न नस्‍लों के लागों के बीच रिश्‍ते बनाने के ल‍िहाज से न तो सुखद है और न ही मददगार।’ बता दें कि भारत ने पहले ही इस डॉक्‍यूमेंट्री को दुष्‍प्रचार करार दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने इस डॉक्‍यूमेंट्री को पक्षपातपूर्ण करार दिया है।

बागची ने कहा कि बीबीसी की फिल्‍म तथ्‍यों से इतर है और औपनिवेशिक सोच को बढ़ाने वाला है। कंजरवेटिव पार्टी के सांसद डोलर पोपट ने भी बीबीसी के डायरेक्‍टर जनरल को पत्र लिखकर कहा कि यह बहुत ही ज्‍यादा एकतरफा है। उन्‍होंने मांग की कि इस फिल्‍म को हटा लिया जाए। भारत के इस डॉक्‍यूमेंट्री पर बैन लगाए जाने का मामला अब कोर्ट में पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई करेगी। इस बीच रूस ने भी पीएम मोदी की डॉक्‍यूमेंट्री पर खुलकर भारत के रुख का ही समर्थन किया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...