राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जबसे हरियाणा पहुंची है, तबसे बीजेपी कांग्रेस पर और भी ज्यादा अक्रामक हो गई है। सबसे पहले राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है तो राहुल गुस्से में उसका हाथ झटक देते हैं। फिर एक वीडियो और वायरल हो गया जिसके बारे में कहा गया कि राहुल गांधी अपने कार्यकर्ता से अपने जूते के फीते बंधवा रहे हैं।
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्विटर पर राहुल गांधी का ये वीडियो शेयर किया और लिखा कि राहुल गांधी के जूते का फीता बांधने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह घुटने के बल बैठ गए। खुद फीते बांधने की जगह भंवर जितेंद्र सिंह की पीठ थपथपाता नजर आ रहा है ये बिगड़ैल घमंडी बच्चा। मालवीय ने आगे लिखा मजाक उड़ाते हुए कहा, “इसी परिपाटी की बात कर रहे थे खड़गे जी? कांग्रेस में पिद्दियों की कमी नहीं है।” राहुल को ट्रोल करने के चक्कर में बीजेपी नेता शायद फिर जल्दबाजी कर गए।

