12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यसड़क पर बनी खाई, अंडरपास हुए तालाब... लगातार बारिश से नोएडा का...

सड़क पर बनी खाई, अंडरपास हुए तालाब… लगातार बारिश से नोएडा का हाल-बेहाल

Published on

नोएडा

उत्तर प्रदेश में लगातार कई दिनों बारिश जारी है। रविवार को भी दिल्‍ली एनसीआर समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। नोएडा में तो सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। यह बारिश देर रात से जारी है। लगातार बरसने से जलभराव और सड़क धंसने की खबरें आ रही हैं। आइए देखते हैं नोएडा में बारिश ने कैसे हाल बेहाल कर दिया।

बारिश से नोएडा का हाल-बेहाल
बारिश के कारण ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में बने एक्सप्रेस एस्ट्रा में लगातार हो रही बारिश के कारण जमीन धंस गई है। सड़क इतनी गहरी धंस गई कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। ग्रेटर नोएडा में यह सड़क देर रात करीब 2 बजे घटी। यह हादसा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित सेक्टर-1 यथार्थ अस्पताल के पास एक्सप्रेस एक्स्ट्रा की निर्माणधीन बिल्डिंग में हुआ है। चूंकि हादसा देर रात करीब 2:00 बजे हुआ था इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी के निर्देश पर वर्क सर्किल तीन के प्रभारी चेतराम सिंह व प्रबंधक राजेश निम की टीम मौके पर पहुंच गई। प्राधिकरण ने इसे ढंककर रिपेयर का काम शुरू करा दिया है।

​ट्रैफिक हुआ डायवर्ट​
प्राधिकरण ने एक पोकलैन तीन जेसीबी मशीन व पांच डंपर लगाकर मिट्टी फिलिंग शुरू करा दी है। आसपास के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। मौजूद अधिकारियों ने बताया पहली नजर में बेसमेंट खुदे होने के कारण बारिश के चलते मिट्टी धंसने की घटना लग रही है। हालांकि इस इलाके में पिछले कई दिन बारिश हो रही है लेकिन स्‍थानीय लोग इसके लिए बिल्‍डर को दोषी मान रहे हैं। उनका कहना है बिल्डर ने घटिया सामान लगाया है कि सड़क जरा सी बारिश भी नहीं झेल पाई। इसी तरह की घटिया सामग्री से बनी इमारतें भोली-भाली जनता को बेच दी जाती हैं।

​कई मंजिल गहरा है यह गड्ढा​
ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट में बना यह गड्ढा कई मंजिल गहरा है। ये फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर हादसे के समय यहां कोई इंसान होता या कोई बस या कार वगैरह यहां से गुजर रही होती तो लोगों की जान खतरे में पड़ जाती। फिलहाल, यहां मरम्‍मत का काम चल रहा है लेकिन यह घटना क्‍यों हुई इसकी जवाबदेही तय करनी होगी। प्रभारी जीएम प्रोजेक्ट सलिल यादव ने बताया कि शाम होने से पहले फिलिंग का काम पूरा हो जाएगा। बिल्डर को नोटिस जारी करने के लिए वर्क सर्किल तीन के प्रभारी चेतराम सिंह को निर्देश दे दिए गए हैं। मिट्टी फिलिंग और रोड रिपेयर कराने में खर्च होने वाली रकम के हिसाब से बिल्डर पर पेनल्टी लगाकर वसूल की जाएगी।

नोएडा का यह अंडरपास बना तालाब
नोएडा के सेक्‍टर 128 के सामने इस अंडरपास में पानी भर गया है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से पानी निकासी उतनी तेजी से नहीं हो पा रही जितनी बारिश हो रही है। पानी भरने की वजह से अंडरपास की हालात किसी तालाब जैसी हो गई है।

​वन वे अंडरपास हुआ ‘नो वे’​
नोएडा सेक्‍टर 128 का यह अंडरपास वैसे तो वन वे ट्रैफिक के लिए है लेकिन बारिश का पानी भर जाने की वजह से हालात ऐसे हैं कि इसमें न तो दोपहिया वाहन और न चार पहिया वाहन एंट्री करने की हिम्‍मत जुटा पा रहे हैं। अंदर गाड़ी बंद हो गई तो लेने के देने पड़ जाएंगे। हां साइकिल वालों को इस पानी से कोई खतरा नहीं बशर्ते अंडरपास में डूबने का खतरा न हो।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...