10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान पर हमले के लिए हमारे हवाई क्षेत्र में नहीं आएं... मुस्लिम...

ईरान पर हमले के लिए हमारे हवाई क्षेत्र में नहीं आएं… मुस्लिम देशों ने अमेरिका-इजरायल को दिया झटका, क्या करेंगे नेतन्याहू?

Published on

तेहरान

पश्चिम एशियाई देशों ने अमेरिका और इजरायल से कहा है कि वे ईरान पर हमला करने के लिए उनके हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल ना करें। अमेरिका के करीबी इन मुस्लिम देशों ने ये बात ऐसे समय कही है, जब ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। इजरायल की ओर से ईरान पर हमला किए जाने का अंदेशा है। अमेरिका इजरायल का सबसे अहम सहयोगी है। ऐसे में दोनों देशों को पश्चिम एशिया के देशों ने साफ कर दिया है कि इसमें उनके क्षेत्र का इस्तेमाल ना करें।

फर्स्टपोस्ट ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के हवाले से कहा है कि ये इजरायल और अमेरिका के लिए बड़ा झटका है। पश्चिम एशियाई के जिन देशों ने अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर रोक लगाई है, वो लंबे समय से अमेरिकी सहयोगी और साझेदार हैं। लंबे समय से बेहतर रिश्तों के बावजूद इन देशों ने अमेरिका से कहा है कि वे ईरान के खिलाफ आक्रामक अभियानों के लिए अपनी भूमि या हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत नहीं देंगे।

गैरजरूरी संघर्ष में नहीं पड़ना चाहते ये देश
रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब और कतर ने अमेरिका से कहा है कि अगर उनके क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुए कोई देश ईरान पर हमला करता है तो ईरान बदले में उन पर भी हमले कर सकता है। ईरान ने ऐसे संकेत भी दिए हैं। ऐसे में संघर्ष से बचने के लिए वह नहीं चाहते कि उनके हवाई या जमीनी क्षेत्र का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हो।

पश्चिम एशिया के ये देश इजरायल के गाजा और लेबनान में हमलों की आलोचना करते रहे हैं लेकिन अमेरिका के साथ इजरायल की मदद भी करते रहे हैं। ईरान ने अप्रैल में इजरायल पर 600 से अधिक रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन दागे थे तो जॉर्डन और सऊदी अरब ने भी अमेरिका, यूके और फ्रांस का साथ इजरायल की मदद करने में दिया था। जॉर्डन ने ईरान के हालिया अटैक में भी इजरायल की बड़ी मदद की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्डन, सऊदी अरब, यूएई और कतर ने अमेरिका से कहा है कि वे ईरान पर हमलों के लिए अपनी भूमि, जल या हवाई क्षेत्र के उपयोग करने का समर्थन नहीं करते हैं लेकिन इस क्षेत्र में रक्षात्मक अभियानों के साथ हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि पश्चिम एशियाई सहयोगियों और भागीदारों ने कहा है कि वे रक्षात्मक अभियानों के साथ चलते रहेंगे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...