15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'धीरेंद्र शास्त्री को धर्म का ठेकेदार न मानिए, उनके बेतुके बयान...', बोले...

‘धीरेंद्र शास्त्री को धर्म का ठेकेदार न मानिए, उनके बेतुके बयान…’, बोले परमहंसाचार्य

Published on

अयोध्या,

यूपी के अयोध्या में जगतगुरु परमहंसाचार्य ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि धीरेंद्र शास्त्री में निष्ठा रखिए लेकिन उन्हें सनातन धर्म का ठेकेदार न मानिए, क्योंकि इसके पीछे राम रहीम और आसाराम बापू जैसे लोगों के उदाहरण हैं. जब ऐसे लोगों पर आरोप लगाते हैं तो इनको सब कुछ मानने वाले लोग खुद को ठगा महसूस करते हैं और सनातन धर्म से उदासीन तक हो जाते हैं.

जगतगुरु परमहंसाचार्य ने कहा कि किसी भी संत या कथावाचक के पास कितनी ही भीड़ क्यों न हो लेकिन सनातन धर्म के प्रति जितनी जिम्मेदारी उसकी है उतनी ही सनातन धर्म में आस्था रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति की है. सनातन धर्म में हर सनातनी बराबर का हकदार और हिस्सेदार है. सनातन धर्म का कोई ठेकेदार न अब तक हुआ है और न हो सकता है.

‘उनको इस तरह के बेतुके बयान नहीं देने चाहिए’
परमहंसाचार्य ने आगे कहा कि सनातन धर्म अनंत काल से चला आ रहा है और अनंत काल तक रहेगा. लोगों से अपील है कि किसी को सनातन धर्म का ठेकेदार न मानिए. वहीं. उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे के बाद धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान की निंदा करते हुए कहा, अगर उनको जानकारी थी तो उनको रोकने के प्रयास करने चाहिए थे. उनको इस तरह के बेतुके बयान नहीं देने चाहिए.

उनके बेतुके बयान की निंदा करता हूं- परमहंसाचार्य
उन्होंने कहा है कि भगवान से उनको अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए. भगवान श्री कृष्ण शांति दूत बनाकर दुर्योधन को समझाने के लिए गए थे. ऐसा कुछ इन्होंने नहीं किया. अगर इनको जानकारी थी तो प्रशासन को अवगत कराते. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बेतुके बयान की निंदा करता हूं और यह एक तरह से राष्ट्रद्रोह है कि सब कुछ जानते हुए आपने प्रशासन को अवगत नहीं कराया.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...