25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालज्यादा मुंह मत चलाओ, मार-मार के टाइट कर दूंगी... मुर्दाबाद के नारे...

ज्यादा मुंह मत चलाओ, मार-मार के टाइट कर दूंगी… मुर्दाबाद के नारे पर पूर्व मंत्री इमरती देवी

Published on

ग्वालियर

मध्य प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री इमरती देवी हमेशा सुर्खियों में ही बनी रहती हैं। वे वर्तमान में भी लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष भी हैं। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक इमरती देवी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह तहसीलदार दीपक शुक्ला को हड़का रही हैं। इसके साथ ही उनके खिलाफ नारेबाजी कर रही दीपक भार्गव नाम के शख्स को थाने की हवा खिलवा दी। पूर्व मंत्री इमरती देवी इस दौरान उसे कह रही हैं कि मार-मारकर टाइट कर देंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपशब्दों का भी प्रयोग किया है।

दरअसल शनिवार को पिछोर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव चल रहा था। तभी इमरती देवी को जानकारी मिली कि ड्यूटी नहीं होने के बावजूद भी तहसीलदार दीपक शुक्ला पिछोर पहुंच गए हैं। यह जानकारी मिलते ही इमरती देवी भी पिछोर पहुंच गईं। यहां इमरती देवी जैसे ही अपनी कार से उतरी तभी बॉबी भार्गव नाम के बीजेपी समर्थक ने इमरती देवी के खिलाफ नारे लगाना शुरू कर दिए। यह देखकर इमरती देवी आक्रोशित हो गईं और उन्होंने बॉबी भार्गव को अपशब्द कहना शुरू कर दिए।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बॉबी भार्गव को गिरफ्तार करके थाने भिजवा दिया। इसके बाद इमरती देवी ने तहसीलदार दीपक शुक्ला को बुलवाया। तहसीलदार दीपक शुक्ला के सामने आते ही इमरती देवी ने दीपक शुक्ला को फटकारना शुरू कर दिया और उनसे कहा कि आपकी यहां ड्यूटी नहीं है तो आप यहां कैसे आए, आप यहां से जाइए डबरा वापस जाइए।

तहसीलदार वहां से निकल गए
इमरती देवी की फटकार के बाद तहसीलदार वहां से निकल गए। रविवार को इमरती देवी ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची। यहां मीडिया कर्मियों ने जब इमरती देवी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जब कोई एससी की महिला को गालियां देगा तो एससी की महिला कैसे चुप बैठेगी, किसी का मुंह चलता है और किसी के हाथ चलते हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...