11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यई सब का लड़ेगा, डॉलर से तो लालू जी ही लड़ेंगे... करेंसी...

ई सब का लड़ेगा, डॉलर से तो लालू जी ही लड़ेंगे… करेंसी पर आरजेडी सुप्रीमो की तस्वीर लगाने की मांग

Published on

पटना

बिहार में अब फोटो वाली सियासत शुरू हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद आरजेडी ने मांग की है कि भारतीय नोटों पर लालू यादव और जन नायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर लगनी चाहिए। आरजेडी के प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार ने कहा कि भारतीय करेंसी को लालू यादव ही ऊपर उठा सकते हैं। आरजेडी नेता ने तर्क देते हुए कहा कि जिस तरह भारतीय रेलवे को घाटे से निकालकर तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव ने मुनाफे में बदल दिया था, उसी तरह अगर करेंसी को डॉलर के मुकाबले मजबूत करना है तो नोटों पर एक ओर गांधी जी का फोटो रहे, तो दूसरी ओर कर्पूरी ठाकुर और लालू यादव की तस्वीर लगाई जानी चाहिए। आरुण यादाव का दावा है कि ऐसा करने नोटों में जो गिरावट आ रही है, वह रुक जाएगी।

भाई अरुण कुमार ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से भारतीय करेंसी को उठाने के लिए नोटों पर लक्ष्मी और गणेश जी की फोटो लगाने की मांग की है। उसी तरह उनकी भी मांग है कि भारतीय नोटों पर एक तरफ गांधी जी और दूसरी तरफ आरजेडी प्रमुख लालू यादव और कर्पूरी टाकुर की फोटो रहे।

केजरीवाल ने क्या कहा था
दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि लक्ष्मीजी को समृद्धि की देवी माना गया है। गणेश जी सभी विघ्न को दूर करते हैं। इसलिए भारतीय नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगनी चाहिए। इससे हमारी अर्थव्यवस्था सुधरेगी। अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा था कि हम सारे नोट बदलने की बात नहीं कर रहे, लेकिन खराब हो चुके नोटों के बदले प्रतिमाह जो नए नोट छपते हैं, उन पर यह शुरुआत की जा सकती है और धीरे-धीरे नए नोट सर्कुलेशन में आ जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने कही ये बात
इधर, भारतीय नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाए जाने की मांग पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कौन क्या बोला रहा है, किस मामले पर बोल रहा है, बोलते रहने दीजिए। असली राजनीति असल मुद्दे पर होनी चाहिए। असल मुद्दे क्या है, यह सबको मालूम होनी चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसान और मजदूर का मामले बात होनी चाहिए। देश की आर्थिक स्थिति के मुद्दे पर नेताओं को बात करनी चाहिए।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...