13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालबुजुर्ग महिला ने घर में दी थी पनाह, बेटे पर लगा 21...

बुजुर्ग महिला ने घर में दी थी पनाह, बेटे पर लगा 21 वर्षीय युवती से रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के भोपाल में 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नजीराबाद थाना इलाके का है। बताया जा रहा कि युवती एक मंदिर में पूजा के लिए गई थी। वहां से लौटने के दौरान एक बुजुर्ग महिला से मिली, जिससे युवती ने अपने घर का रास्ता पूछा। हालांकि, शाम ज्यादा होने और कोई सवारी नहीं मिलने पर बुजुर्ग महिला ने उसे रात को घर पर ही रहने को कहा। पीड़िता ने आरोप लगाय कि इसी बीच बुजुर्ग महिला के बेटे ने बुधवार-गुरुवार की देर रात में उसके साथ रेप किया।

नजीराबाद थाने में दर्ज हुआ मामला
नजीराबाद थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि शाजापुर की रहने वाली पीड़िता ने एक शख्स पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि बुधवार को वह इलाके के देवपुरा मंदिर में पूजा अर्चना करने आई थी। शाम करीब 5 बजे वो घर लौट रही थी। तभी उसने देखा कि एक बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर सफाई कर रही है।

पीड़िता ने बताई पूरी वारदात
पीड़िता ने बताया कि उसने बुजुर्ग महिला से अपने घर जाने का रास्ता पूछा। उसने ये भी बताया कि वो इस इलाके में नई है। इस पर शाम ज्यादा होने की वजह से बुजुर्ग महिला ने उसे रात अपने ही घर में रुकने के लिए कहा। एसएचओ सिंह ने कहा, जब महिला को पता चला कि पीड़िता क्षेत्र में नई है, तो उसने उसे रात में अपने पास रहने के लिए कहा क्योंकि देर रात कोई सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध नहीं होगा।

बुजुर्ग महिला ने दी घर में पनाह, बेटे पर लगा रेप का आरोप
एसएचओ ने कहा कि तड़के करीब दो बजे बुजुर्ग महिला के बेटे ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर युवती के कथित तौर पर दुष्कर्म किया। अगली सुबह जब पीड़िता ने घटना की शिकायत आरोपी की मां से की तो उसने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पीड़िता ने नजीराबाद थाने में संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...