11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयएग्जिट पोल, रूझान और समय से पहले परिणाम बताने पर चुनाव आयोग...

एग्जिट पोल, रूझान और समय से पहले परिणाम बताने पर चुनाव आयोग ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, कहा नॉनसेंस

Published on

नई दिल्ली

चुनावों में मतदान खत्म होने से लेकर वोटों की गिनती वाले दिन तक एग्जिट पोल आने, फाइनल रिजल्ट आने से पहले रूझानों और परिणामों के ट्रेंड बताए जाने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। इस मामले में कड़ा ऐतराज जताते हुए उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल्स से एक एक्सपेक्टेशन सेट करने से एक बहुत बड़ा डिस्टार्शन पैदा हो रहा है। मीडिया के लिए भी यह बड़ा आत्ममंथन का विषय है। जब काउंटिंग का समय शुरू होता है तो सुबह 8:05 और 8:10 बजे ही रिजल्ट आने शुरू हो जाते हैं, जस्ट नानसेंस।

एग्जिट पोल को लेकर क्या बोले मुख्य चुनाव आयुक्त?
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में ही नहीं बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पिछले कुछ चुनावों से दो-तीन चीजें एक साथ हो रही हैं। अगर हम इस पूरे कैनवास को एक साथ देंखे तो यह समझना सभी के लिए बेहद जरूरी है। जिसमें पहले एग्जिट पोल आते हैं, जिसके बारे में कुछ पता नहीं कि उसका सैंपल साइज क्या था, उसका सर्वे कहां हुआ और उसका रिजल्ट कैसे आया। ऐसे में अगर कोई एग्जिट पोल नतीजों से मैच नहीं हुआ तो मेरी क्या जिम्मेदारी है? उसमें चिंतन करने की जरूरत है। इसे भी विभिन्न बॉडीज को देखने की जरूरत है। अब इसी से जुड़ा दूसरा विषय है जो बेहद अहम है। जिस दिन पोलिंग हुई उसके बाद शाम 6 बजे के बाद एग्जिट पोल दिखाने से एक एक्सपेक्टेशन बननी शुरू हुई।

‘इसका कोई साइंटिफिक आधार नहीं’
सबको लगने लगा कि यह होने वाला है यानी यह जीतता दिखाई दे रहा है और यह हारता। जबकि इसका कोई साइंटिफिक आधार नहीं है। अब काउंटिंग के दिन का समय शुरू होता है। जिसमें सुबह 8:05 बजे और 8:10 बजे से ही रिजल्ट आने शुरू हो जाते हैं। आयोग ने इसे नॉनसेंस करार दिया। क्योंकि मतगणना के दिन पहले सुबह 8 बजे से 8:30 बजे तक बैलेट पेपर काउंट होते हैं इसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम में पड़ी वोटों की गिनती होती है।

‘क्या ट्रेंड एग्जिट पोल को जस्टिफाई करने के लिए आते हैं’
आयोग ने कहा कि अब आप बताइए कि मेरी पहली काउंटिग ही सुबह 8:30 बजे से शुरू होती है तो फिर रिजल्ट कैसे। इस बार हमारे पास प्रमाण है जिसमें कुछ जगह लीड वाले मामले सामने लाए गए कि फलां कैंडिडेट को इतने की लीड तो दूसरे को इतने की लीड। आयोग ने हैरानी जताते हुए कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि शुरूआत में लीड वाले यह ट्रेंड एग्जिट पोल को जस्टिफाई करने के लिए किए जाते हों। जिसमें कि हमने तो ऐसा ही कहा था ट्रेंड भी यही हो रहा है और जब वास्तव में रिजल्ट सामने आते हैं तो वह मिसमैच होने लगते हैं। आयोग ने इस मामले में गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह गंभीर विषय है। इस पर चिंतन जरूरी है।

ईवीएम और बैटरी से छेड़छाड़ को लेकर क्या कहा?
हरियाणा चुनाव के नतीजे आने पर जिस तरह से ईवीएम और बैटरी को लेकर छेड़छाड़ और हैक करने की बात सामने आई। इस मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इसमें कोई छेड़छाड़ संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी ने उनसे यह सवाल तक भी किया कि जब पेजर से उड़ा देते हैं तो फिर ईवीएम हैक क्यों नहीं हो सकती? जवाब में आयोग ने कहा कि पेजर कनेक्ट (किसी ना किसी सर्वर से) होता है, जबकि ईवीएम नहीं होती। उन्होंने कहा कि आयोग के पास ईवीएम को लेकर 20 शिकायतें आई हैं। वह सभी का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि इस बार बैटरी का मसला सामने आया, अगली बार क्या नया आएगा पता नहीं, लेकिन हमें लगता है कि आएगा जरूर।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...