10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य2 लाख रुपये में एंट्री, शराब-ड्रग्स संग सेक्स भी परोसा, बेंगलुरु रेव...

2 लाख रुपये में एंट्री, शराब-ड्रग्स संग सेक्स भी परोसा, बेंगलुरु रेव पार्टी केस में इस नए एंगल की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस

Published on

बेंगलुरु

बेंगलुरु में एक रेव पार्टी में नशीले पदार्थ जब्त किए गए थे। कर्नाटक पुलिस को लगता है कि ड्रग्स के साथ यहां सेक्स रैकेट भी चल रहा था। पुलिस इस एंगल से अब जांच कर रही है। इस पूरे मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई। साथ ही पुलिस विभाग ने जांच को इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन से सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) के नारकोटिक्स विंग को ट्रांसफर कर दिया। उधर, राज्य के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कर्नाटक को नशा मुक्त राज्य बनाना है और वह रेव पार्टियों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

पार्टी में 200 से अधिक लोग
जांच में यह बात सामने आई कि रेव पार्टी शनिवार शाम (20 मई) को बेंगलुरु के बाहरी इलाके सिंगेना अग्रहारा में जीएम फार्म हाउस में शुरू हुई। इस पार्टी में 200 से अधिक लोग शामिल हुए। पार्टी में शामिल हुए कई लोग रविवार (21 मई) की सुबह चले गए, जबकि कुछ लोग रविवार भी वहां रहे।

एक व्यक्ति की इंट्री पर 2 लाख रुपये वसूले
सूत्रों के मुताबिक हर एक व्यक्ति से प्रवेश के लिए 2 लाख रुपये लिए गए थे। उनसे यह दावा करने के लिए कहा गया कि वे एक जन्मदिन की पार्टी में भाग ले रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा है कि उन्हें पूरा संदेह है कि पार्टी आयोजक सेक्स रैकेट भी चला रहे थे। हर चीज की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई और पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की सभी मांगें पूरी की गईं।

रेव पार्टियों को बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार
गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कर्नाटक को नशा मुक्त राज्य बनाना है और वह रेव पार्टियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो छात्र पढ़ाई के लिए कर्नाटक आते हैं और ड्रग्स लेने और उन्हें बेचने में शामिल होते हैं, उन सभी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्हें उनके राज्यों में वापस भेज दिया जाएगा।

पुलिस ने पहले क्या कहा?
पुलिस ने पहले कहा था कि रेव पार्टी में तकनीकी विशेषज्ञ, तेलुगु कलाकारों सहित 100 से अधिक लोग शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल लोगों ने कथित तौर पर एमडीएमए, कोकीन, हाइड्रो गांजा और अन्य पदार्थों का इस्तेमाल किया गया था।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...