13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालआय से अधिक संपत्ति की जांच करने पहुंची EOW की टीम, देखते...

आय से अधिक संपत्ति की जांच करने पहुंची EOW की टीम, देखते ही क्लर्क ने पिया फिनायल

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और जबलपुर में EoW (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) की छापेमारी जारी है. इस क्रम में बुधवार बैरागढ़ में शासकीय कर्मचारी हीरो केसवानी के घर EOW विभाग की टीम पहुंची. मौके पर पहुंचते ही परिवार के सदस्‍यों के घर से बाहर जाने पर रोक लगा दी और दस्‍तावेजों को अपने कब्‍जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी.बताया जा रहा है कि इस दौरान हीरो केसवानी ने फिनायल पी लिया. जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई. तुरंत ही उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया.

छापे के दौरान कर्मचारी के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था. आय से अधिक संपत्‍ति के मामले में यह कार्रवाई की गई. सुबह लगभग 5 से 6 बजे EOW की टीम हीरो केसवानी के घर पहुंची थी. हीरो केसवानी की तबियत ठीक बताई जा रही है. भोपाल में मेडिकल डिपार्टमेंट में क्लर्क तो जबलपुर में नगर निगम असिस्टेंट इंजीनियर के घर EOW ने रेड मारी.दरअसल, ईओडब्ल्यू को लंबे समय से क्लर्क हीरो केसवानी के खिलाफ भ्र्ष्टाचार की शिकायतें मिल रही थी. जिसके बाद सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने बैरागढ़ में रहने वाले चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क के घर तड़के छापा मारा.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...