7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यBJP विधायक के घर वाले तक सेफ नहीं! बेखौफ स्नैचर्स ने ब्लेड...

BJP विधायक के घर वाले तक सेफ नहीं! बेखौफ स्नैचर्स ने ब्लेड से कान काट लूटे मां के कुंडल

Published on

गाजियाबाद

सुबह की सैर पर निकलीं 80 साल की बुजुर्ग को 2 बदमाशों ने गनपॉइंट पर रोक लिया। उनके कुंडल झपटने लगे, लेकिन निकाल नहीं सके। फिर बदमाशों ने ब्लेड से कान काटकर कुंडल निकाल लिया। खून से लथपथ बुजुर्ग 50 मीटर दूर खड़े पुलिसकर्मियों के पास मदद मांगने पहुंचीं। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मदद की जगह डांटकर भगा दिया। बुलंदशहर की सदर सीट से बीजेपी विधायक प्रदीप चौधरी की मां के साथ यह वारदात शुक्रवार को हुई थी। विजय नगर थाना पुलिस ने रविवार रात केस दर्ज किया। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि जीतपाल चौधरी की शिकायत पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश चल रही है। रिपोर्ट दर्ज करने में देर क्यों हुई, इसकी जांच की जा रही है।

जीतपाल ने बताया कि उनके भाई प्रदीप चौधरी बुलंदशहर सदर से विधायक हैं। वे मां और परिवार के साथ प्रताप विहार में रहते हैं। 9 सितंबर को उनकी मां संतोष देवी टहलने गई थी। सुबह करीब 5 बजे जल निगम के पास टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक पर 2 बदमाश आए और उनकी मां को गनपॉइंट पर ले लिया। संतोष के कान में कुंडल थे, जिसे बदमाश छीनने लगे। कुंडल काफी पुराने थे, ऐसे में कान से नहीं निकले। आरोपियों ने 2 बार गोली मारने की धमकी देकर कुंडल मांगे। खुद से भी खींचने का प्रयास किया, लेकिन कुंडल नहीं निकले। फिर बदमाशों ने ब्लेड निकाला और संतोष के दोनों कान काटकर कुंडल निकाल लिए। फिर धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए।

पुलिसवालों ने नहीं दिखाई मानवता
जीतपाल ने कहा कि उनकी मां खून से लथपथ हो गई थीं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। दर्द से तड़पते हुए किसी तरह आगे बढ़ीं तो 50 मीटर दूर पुलिसवालों की गाड़ी दिखी। उन्होंने उनसे मदद मांगी तो पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया। मां को पुलिसकर्मी अस्पताल नहीं ले गए और सुबह टहलने को लेकर डांटने लगे। परेशान बुजुर्ग किसी तरह अपने घर पहुंचीं और परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

केस दर्ज करने में क्यों लगे 3 दिन?
वारदात शुक्रवार सुबह की है। जीतपाल ने बताया कि उसी दिन उन्होंने विजय नगर थाने में लिखित शिकायत दी थी। फिर भी पुलिस ने रविवार रात में केस दर्ज किया। अगर केस दर्ज कर तुरंत ही पुलिस एक्टिव होती तो शायद बदमाश पकड़े जा चुके होते। एसपी सिटी ने बताया कि लापरवाही हुई होगी तो कार्रवाई जरूर होगी। घटनास्थल के पास मिले पुलिसकर्मियों के व्यवहार की जांच कराई जा रही है। किसकी ड्यूटी उस जगह थी, इसकी जानकारी की जा रही है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...