12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'प्रधानमंत्री को भी देर हो जाती है...' तेज स्पीड पर टोका तो...

‘प्रधानमंत्री को भी देर हो जाती है…’ तेज स्पीड पर टोका तो ड्राइवर ने धकेल कर रौंद डाला

Published on

मिर्जापुर,

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में बुलेरो ड्राइवर अमजद द्वारा दूल्हे के चाचा को गाड़ी से रौंद कर हत्या मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है. पुलिस ने आरोपी अमजद को गिरफ्तार कर लिया. विंध्याचल कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घटना के बाद आरोपी अमजद की तलाश कर रही थी. पुलिस अब अमजद से पूछताछ कर रही है.

दरअसल, विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत महोखर ग़ांव के पास कोलाही के रहने वाले राजेश धर दुबे अपने भतीजे की शादी से मिर्ज़ापुर शहर से वापस घर लौट रहे थे. परिजनों का आरोप है कि बुलेरो चालक अमजद ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी को गाली दी, जिसका राजेश ने विरोध किया. इस पर राजेश और अमजद के बीच बहस हुई.

परिजनों का आरोप है कि विरोध जताने व बहस करने पर अमजद ने राजेश को बुलेरो से रौंद कर हत्या कर दी. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर विंध्याचल कोतवाली में अमजद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है.

घटना के समय बुलेरो गाड़ी में बैठे प्रत्यक्षदर्शी का कहना था, ‘अमजद बुलेरो गाड़ी को तेजी से चला रहा था, जिस पर राजेश ने कहा कि आराम से चलो, प्रधानमंत्री को भी देर हो जाती है… इस पर अमजद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को भद्दी-भद्दी गाली देने शुरू कर दी. राजेश ने उसे रोकने की कोशिश की.’

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है, ‘अमजद और राजेश में बहस हुई, इसी दौरान अमजद ने राजेश को गाड़ी से धक्का दे दिया, राजेश ने गाड़ी से बाहर निकलते वक्त शीशा पकड़ लिया और लटके रहे. अमजद गाड़ी रोकने की बजाए राजेश को घसीटते रहा और कुछ समय बाद उन्हें बुलेरो से रौंद दिया. फिर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.’

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...