12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'EVM मतलब एवरी वोट अगेंस्ट मुल्ला', महाराष्ट्र के बीजेपी मंत्री नितेश राणे...

‘EVM मतलब एवरी वोट अगेंस्ट मुल्ला’, महाराष्ट्र के बीजेपी मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान

Published on

मुंबई,

बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने एक सभा में मुस्लिम समुदाय पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि हमने ईवीएम के कारण जीते और हम इससे इनकार नहीं करते, लेकिन विरोधी ईवीएम का मतलब समझने में नाकाम रहे हैं.

बीजेपी नेता ने सांगली में हिंदू गर्जना सभा में बोलते हुए कहा कि हम ईवीएम की वजह से चुनाव जीते हैं और हमने इस बात से कभी इनकार नहीं किया है, पर विपक्ष ईवीएम के मीनिंग को समझने में नाकाम रहा. इसका मतलब है एवरी वोट अगेंस्ट मुल्ला. आप जानते हैं कि हमारे विरोधी ईवीएम को लेकर किस तरह चिल्लाते हैं. वे इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि कैसे हिंदू एकजुट होकर हिंदुओं को वोट दे रहे हैं. वे हमेशा ईवीएम को दोष देते हैं. वे ईवीएम का मतलब नहीं समझते. उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा कि हाल के चुनावों में हिंदुओं ने किस संदर्भ में मतदान किया. ईवीएम का मतलब है हर वोट मुल्ला के खिलाफ. इसलिए हम गर्व से कह रहे हैं कि हमने ईवीएम के कारण चुना है और हम तीन विधायक यहां बैठे हैं. इसे तोड़ कर ठोक दो.

‘मुझे हराने के लिए सऊदी से हुई फंडिंग’
नितेश राणे ने दावा किया कि चुनाव जीतने के लिए हमें मुसलमानों के वोट की जरूरत नहीं है. मैं मुस्लिम समुदाय के पास वोट मांगने नहीं गया था. मैंने उनसे कहा कि तुम जो चाहो करो, लेकिन इस बार हिंदू जागरूक हैं और उन्होंने हमें जिताया हैं. मैं कट्टर हिंदू नेता हूं और मैं हमेशा उनके प्रति आलोचनात्मक रहा हूं, इसलिए उन्होंने मुझे हराने की योजना बनाई. मुझे हराने के लिए सऊदी और मुंबई से फंडिंग जुटाई गई, लेकिन हिंदू उनके सामने नहीं झुके.

बीजेपी नेता ने लव लव जिहाद पर बोलते हुए कहा कि जब हम महाराष्ट्र में लव जिहाद की पीड़ितों से मिले तो हमें पता चला कि वे पैसे का इस्तेमाल करके हमारी बहनों की जिंदगी कैसे बर्बाद कर देते हैं. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि वे इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. उनको मालूम है कि हमारी हिंदू बहन कहां रहती है, कितनी अमीर है? और फिर वे खुद को तैयार करते हैं और तय करते हैं कि उन्हें कौन-सी कार दिखानी है. वे कौन-सी कपड़े का इस्तेमाल करते हैं और कौन-सी ब्रांड की घड़ी पहनते हैं. वे हमारी बहनों को निशाना बनाते हैं और वह पैसा उनकी जेब में इसी तरह के बाजार से होकर आता है.

हिंदू आक्रोश मोर्चा ने किया प्रदर्शन
आपको बता दें कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले राज्य भर में नितेश राणे के नेतृत्व में दर्जनों हिंदू आक्रोश मोर्चा ने प्रदर्शन किया. बीजेपी उन्हें महाराष्ट्र में हिंदुत्व के पोस्टर बॉय के तौर पर पेश कर रही है. नितेश कांकावली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, उन्होंने 52 हजार वोटों से चुनाव जीत था. उनके बड़े भाई नीलेश कुडाल से विधायक हैं और उनके पिता रत्नागिरी सिंधुदुर्ग से सांसद हैं.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...