10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeExit Poll से गदगद शेयर बाजार में तूफानी तेजी... Sensex में 2000...

Exit Poll से गदगद शेयर बाजार में तूफानी तेजी… Sensex में 2000 अंकों की उछाल, Nifty 600 अंक चढ़ा

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय शेयर बाजार में आज बंपर तेजी आने वाली है और इसके संकेत बाजार की प्री-ओपनिंग में ही देखने को मिल रहे हैं. सुबह 9 बजे पर Pre-Open में निफ्टी में 1000 अंक की उछाल, जबकि सेंसेक्स में 2621 अंकों की तेजी देखने को मिली. ऐसे में मार्केट ओपन होने पर इसमें तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है. प्री-ओपन सेशन में आई इस तेजी की उम्मीद एग्जिट पोल के अनुमान सामने आने के बाद से ही जताई जा रही थी, जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार की तीसरी बार वापसी का अनुमान जाहिर किया गया था.

Sensex-Nifty ने छू लिया नया मुकाम
सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market) ओपन होने के साथ ही Sensex और Nifty प्री-ओपन की तेजी को जारी रखते हुए नया शिखर छू लिया. सुबह 9.15 बजे पर सेंसेक्स 2050 अंक उछलकर 76018 के नए शिखर पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी ने भी 630 अंकों की छलांग लगाई.एग्जिट पोल के बाद जैसा कि उम्मीद जताई जा रही थी. बीएसई के सेंसेक्स ने 76,738.89 का नया ऑल टाइम हाई लेवल छू लिया और दूसरी ओर निफ्टी भी कदम से कदम मिलाते हुए 23,338.70 का नए शिखर पर पहुंच गया.

बीते कारोबारी सप्ताह भले ही शेयर बाजार (Stock Market) में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला हो, लेकिन इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी ने अपना नया ऑल टाइम हाई लेवल छू लिया था. हालांकि, पिछले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) मामूली 76 अंक की उछाल के साथ 73,961.31 के लेवल पर क्लोज हुआ था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 42 अंक की तेजी के साथ 22,530.70 के स्तर पर बंद हुआ था. गौरतलब है कि सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई 76,009.68, वहीं निफ्टी का 52 वीक का हाई लेवल 23,110.80 है.

बाजार खुलते ही रॉकेट बने ये शेयर
शेयर बाजार में तूफानी तेजी के बीच BSE के सभी 30 शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला. इनमें सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों की बात करें, तो लार्ड कैप में PowerGrid Share (5.44%), NTPC (5.21%), M&M (5.00%), SBI (4.51%), LT Share (4.38%), IndusInd Bank (4.15) की उछाल देखने को मिल रही है.मिड कैप में शामिल REC Ltd 7.50%, ShriRam Finance 7.07%, Hind Petro 7.03%, PFC 6.78% और IRFC 5.65% चढ़कर कारोबार कर रहा था.

मिड कैप में शामिल REC Ltd 7.50%, ShriRam Finance 7.07%, Hind Petro 7.03%, PFC 6.78% और IRFC 5.65% चढ़कर कारोबार कर रहा था. वहीं बात करें स्माल कैप शेयरों की तो इस कैटेगरी में शामिल Praveg Share 10 फीसदी, Moschip 9.98 फीसदी, IRB 8.44 फीसदी और JWL 8.43 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे.

Adani के सभी शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी
इस बीच बता दें कि सोमवार को रॉकेट बने शेयर बाजार में कारोबार के दौरान अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) के अडानी ग्रुप की शेयर बाजार में लिस्टेड सभी कंपनियों के शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली. अडानी एंटरप्राइजेज से लेकर अडानी पोर्ट तक सभी शेयर शानदार बढ़ोतरी के साथ खुले हैं. अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में करीब 15 फीसदी तक की तेजी आई है. Adani Power Share 15 फीसदी चढ़कर 860 रुपये के ऊपर पहुंच गया, तो वहीं Adani Enterprises Share 7 फीसदी चढ़कर 3,644 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था.

Adani Total Gas के शेयर 7 फीसदी से ज्‍यादा चढ़कर 1,113 रुपये प्रति शेयर पर थे, जबकि अडानी विल्‍मर 3.25 फीसदी ऊछलकर 367 रुपये प्रति शेयर पर थे. वहीं अडानी पोर्ट के स्‍टॉक 9 फीसदी चढ़ा और 1560 रुपये पर थे, अडानी एनर्जी सॉल्‍यूशंस 7 फीसदी चढ़कर 1200 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...