9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यठाणे की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से अब तक 8 की मौत,...

ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से अब तक 8 की मौत, धमाके से आसपास की इमारतों को भी नुकसान

Published on

ठाणे:

महाराष्ट्र के ठाणे में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में धमाकेदार विस्फोट हुआ. इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबिक 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1.40 बजे डोंबिवली महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) एरिया के फेज-2 में स्थित अमुदान केमिकल्स में एक बॉयलर में विस्फोट हो गया. ये धमका इतना जबर्दस्त था कि इसका असर केमिकल फैक्ट्री के आसपास की फैक्ट्रियों पर भी पड़ा. महाराष्ट्र सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बहुत बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. इसमें 7 लोगों की मौत हो गई. बहुत से लोगों को बचाया भी गया है. यह एक खतरनाक विस्फोट था, इसमें रेड केटेगरी की खतरनाक यूनिट्स हैं, उन्हें बाहर शिफ्ट किया जाएगा. इस परिसर में कई लोगों ने इसकी शिकायत की है.

सीएम शिंदे ने कहा कि इस हादसे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. लोगों की जिंदगी से कोई समझौता नहीं होगा. इस हादसे की जांच की जाएगी और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सीएम राहत कोष से 5 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी.

जानकारी के मुताबिक इस हादसे का असर अन्य फैक्ट्रियों और रिहायशी इलाकों पर पड़ा है. लिहाजा रेड जोन इकाइयों को अब बाहर शिफ्ट किया जाएगा. इतना ही नहीं, इस जगह से अन्य इकाइयां भी हट जाएंगी. ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि इस घटना में पांच पुरुषों और दो महिलाओं की मौत हो गई, लेकिन उनके शव इतने जल गए कि उनकी पहचान नहीं हो सकी है.

इस हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने X पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज एआईएमएस, नेप्च्यून और ग्लोबल अस्पतालों में किया जा रहा है. हर तरह की सहायता प्रदान की जा रही है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बताया कि जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, वह पिछले कुछ महीनों से बंद पड़ी थी, उसे कुछ दिन पहले ही दोबारा शुरू किया गया था. हादसे के बाद उदय सामंत, स्थानीय सांसद श्रीकांत शिंदे और विधायक राजू पाटिल ने मुंबई से लगभग 40 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र के अंदर साइट का दौरा किया.एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. अधिकारियों ने बताया कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए, जबकि आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए.

फडणवीस ने जताया दुख
उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज एम्स, नेप्च्यून और ग्लोबल अस्पतालों में किया जा रहा है और हर तरह की सहायता प्रदान की जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बचाव कार्य के लिए विभिन्न टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं।

हालात का लिया जायजा
अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन दल, पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम भी बचाव अभियान में हिस्सा ले रही है। सामंत ने बताया कि जिस कारखाने में विस्फोट हुआ वह पिछले कुछ महीनों से परिचालन में नहीं था और कुछ दिन पहले ही दोबारा शुरू हुआ था। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत, स्थानीय सांसद श्रीकांत शिंदे और विधायक राजू पाटिल ने मुंबई से करीब 40 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र का दौरा किया।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...