12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यकुरुक्षेत्र में अड़े किसान, बैठक बेनतीजा, राकेश टिकैत का ऐलान- जारी रहेगा...

कुरुक्षेत्र में अड़े किसान, बैठक बेनतीजा, राकेश टिकैत का ऐलान- जारी रहेगा धरना

Published on

कुरुक्षेत्र,

बीते कुछ दिनों से किसानों और हरियाणा सरकार के बीच MSP को लेकर विवाद चल रहा है. कुछ ही दिनों पहले झड़प और हाइवे ब्लॉक की तस्वीरें सामने आई थीं. ऐसे में किसान यूनियन नेताओं और कुरुक्षेत्र प्रशासन के बीच मंगलवार को एक अहम बैठक हुई. किसानों के मुताबिक यह बैठक बेनतीजा रही.

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि बैठक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने में विफल रही. एमएसपी की घोषणा होने तक हमारा विरोध जारी रहेगा. इसके अलावा राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि प्रशासन एसकेएम कमेटी से बात कर सकता है. हम हर बातचीत के लिए तैयार हैं. राकेश टिकैत ने साफ किया कि टोल प्लाजा को बंद करने की कोई योजना नहीं है.

‘किसान संगठनों को बदनाम कर रही सरकार’
किसान नेता राकेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि सूरजमुखी के बीज की फसल के लिए सरकार द्वारा एमएसपी की घोषणा किए जाने तक कुरुक्षेत्र में विरोध जारी रहेगा. उनका कहना है कि स्थानीय प्रशासन और सरकार किसान यूनियनों को बदनाम कर रही है. हम सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा घोषित एमएसपी (6400 रुपये पीक्यू) की मांग कर रहे हैं. हरियाणा में इससे इनकार क्यों किया जा रहा है?

सड़कों पर क्यों बैठे हैं किसान?
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसान सड़कों पर हैं. सोमवार को किसान संगठनों ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे भी ब्लॉक कर दिया था. हरियाणा के किसान लंबे समय से सूरजमुखी के बीज की एमएसपी पर खरीद की मांग पर अड़े हैं. सोमवार को ही इस मांग को लेकर किसानों ने कुरुक्षेत्र में महापंचायत भी की थी. ये महापंचायत भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने NH-44 के पास आयोजित की थी. इस महापंचायत के बाद किसानों ने हाइवे पर ट्रैक्टर खड़े कर दिए और उसे ब्लॉक कर दिया. पुलिस और प्रशासन देर रात प्रदर्शनकारियों को मनाने में लगे रहे, लेकिन बात नहीं बनी. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक जाम जारी रहेगा.

किसानों की मांगें क्या हैं?
कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे किसानों की दो मांगें हैं. पहली मांग ये कि सूरजमुखी के बीज की एमएसपी पर खरीद हो. दूसरी कि गिरफ्तार किए किसान नेताओं को तुरंत रिहा किया जाए. किसानों का दावा है कि सरकार सूरजमुखी के बीज को एमएसपी पर नहीं खरीद रही है. उनका कहना है कि वो अपनी फसल चार हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से निजी खरीदारों को बेचने पर मजबूर हैं, जबकि सूरजमुखी के बीज पर 6,400 रुपये प्रति क्विंटल की एमएसपी तय है.

प्रदर्शनकारी किसान सूरजमुखी के बीज को भावांतर योजना में शामिल करने का भी विरोध कर रहे हैं. इस योजना के तहत, अगर फसल एमएसपी पर नहीं बिकती है तो सरकार हर एक क्विंटल पर एक हजार रुपये का मुआवजा देगी.

क्या है किसानों की रिहाई की मांग?
गौरतलब है कि 6 जून को भी बीकेयू (चढ़ूनी) की अगुआई में कुरुक्षेत्र में किसानों ने प्रदर्शन किया था. उस समय भी किसानों ने कई घंटों के लिए NH-44 को ब्लॉक कर दिया था. किसानों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था. इसके साथ बीकेयू (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत 9 किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था. सोमवार को प्रदर्शन कर रहे किसानों ने इन सभी नेताओं को तुरंत रिहा करने की मांग भी की है.

महापंचायत में क्या हुआ?
महापंचायत में शामिल हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को सूरजमुखी के बीज को एमएसपी पर खरीदना चाहिए. साथ ही गिरफ्तार किए नेताओं को भी रिहा करना चाहिए. टिकैत ने महापंचायत से ऐलान किया था कि सरकार ने एमएसपी पर कानून का वादा किया था, अगर वो पूरा नहीं होता है तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा. अम्बाला से आए किसान भूपिंदर सिंह ने न्यूज एजेंसी से कहा कि सरकार ने किसानों की ताकत को कम आंका है, लेकिन वो गलत हैं और जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक हाइवे से धरना खत्म नहीं होगा.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...