22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश की जेलों में प्रेग्नेंट हो रहीं महिला कैदी, अब सुप्रीम कोर्ट...

देश की जेलों में प्रेग्नेंट हो रहीं महिला कैदी, अब सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

Published on

नई दिल्ली,

देशभर की जेलों में महिला कैदियों के गर्भवती होने की खबरों पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजय करोल और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए स्वतः संज्ञान लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों से इस मामले पर तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया है. गुरुवार 8 फरवरी को पश्चिम बंगाल की जेलों में महिला कैदियों के गर्भवती होने का मुद्दा हाईकोर्ट में उठाया गया था.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को इस मामले को आपराधिक मुकदमों की सुनवाई करने वाली खंडपीठ को स्थानांतरित करने का आदेश दिया. इसमें कोर्ट द्वारा नियुक्त एमाइकस क्यूरे (न्याय मित्र) ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल के सुधार गृहों में बंद कुछ महिला कैदी गर्भवती हो रही हैं. इसलिए 196 बच्चे इस तरह के विभिन्न सुधार गृहों में रह रहे हैं.

आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ता गौरव अग्रवाल से इस मुद्दे पर कोर्ट की सहायता करने का निर्देश दिया. वकील गौरव अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जेलों में भीड़भाड़ से निपटने की मांग वाली एक जनहित याचिका मे भी कोर्ट की सहायता के लिए कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है.

जेलों में महिला कैदियों के गर्भवती होने की खबर पर सुप्रीम कोर्ट का रुख संवेदनशील और सख्त है. सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की जेलों में महिला कैदियों के गर्भवती होने की खबरों पर एमिक्स क्यूरी से रिपोर्ट मांगी. पीठ ने अग्रवाल से कहा कि वो इस मुद्दे को देखे और इस पर रिपोर्ट दाखिल करें.

Latest articles

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

मानहानि मामला: मानसा कोर्ट में पेश नहीं हुए CM भगवंत मान, विधानसभा सत्र का हवाला देकर मांगी छूट

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को मानसा की एक अदालत में पूर्व...

पंजाब विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नरम व्यवहार के बाद CM मान और विपक्ष में तीखी झड़प, एल्कोमीटर टेस्ट की उठी मांग

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...