9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यधनबाद में CISF और कोयला चोरों के बीच फायरिंग, 4 की मौत...

धनबाद में CISF और कोयला चोरों के बीच फायरिंग, 4 की मौत और 2 लोग घायल

Published on

धनबाद

धनबाद के बाघमारा डुमरा में सीआईएसएफ और कोयला चोरों के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. घटना में 6 लोगों को गोली लगी है, जिनमें 4 की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

कोयला चोरों का गिरोह घातक हथियारों से लैस होकर बाघमारा के डुमरा कोयला साइडिंग में चोरी करने के नीयत से पहुंचा था. सीआईएसएफ की टीम ने चोरों को चेतावनी भी दी. लेकिन जवाब में कोयला चोरों ने सीआईएसएफ पर हमला कर दिया. जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी होने लगी. इस मुठभेड़ में 4 कोयला चोरों की गोली लगने से मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए .

घटनास्थल से सीआईएसएफ ने सभी को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया. दो घायलों की स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया है. फिलहाल कोयला साइडिंग में पुलिस समेत दूसरे सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...