4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्वीन एलिजाबेथ से भी महंगा जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का...

क्वीन एलिजाबेथ से भी महंगा जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का अंतिम संस्‍कार!

Published on

टोक्‍यो

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे देश के लोकप्रिय नेता थे। लेकिन अब उनके निधन के बाद लोग उनसे अपनी नाराजगी जता रहे हैं। मंगलवार को उनका राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। आठ जुलाई को आबे की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। आबे, द्वितीय विश्‍व युद्ध के बाद पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्‍होंने लंबे समय तक पर राज किया था। आठ साल तक जापान का नेतृत्‍व करने वाले आबे के अंतिम संस्‍कार पर अब जनता नाराजगी जता रही है। विपक्ष के नेता अब इसका बायकॉट कर रहे हैं।

आठ साल तक रहे पीएम
आबे के अंतिम संस्‍कार में भारत से प्रधानमंत्री तो अमेरिका से उप-राष्‍ट्रपति कमला हैरिस समेत कई विदेशी नेता शामिल होने वाले हैं। इस अंतिम संस्‍कार पर बताया जा रहा है कि 12 लाख डॉलर खर्च होंगे जो भारतीय रुपयों में 97 करोड़ से कुछ ज्‍यादा है। इसी बात पर जापान में घमासान हो रहा है। जनता आरोप लगा रही है कि सत्‍ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) उनके टैक्‍स की रकम इस तरह के आयोजन पर खर्च कर रही है।

साल 2012 से 2020 तक जापान के पीएम रहे आबे को जापान के राजनीतिक विशेषज्ञ आम जनता से जुड़ा हुआ पीएम करार देते थे। लेकिन अब उन्‍हें इसी आम जनता का गुस्‍सा झेलना पड़ रहा है। विपक्ष अभी तक इस बात को हवा देता आ रहा था कि आबे और उनकी पार्टी, यूनिफिकेशन चर्च से जुड़ी हुई है। आबे और इस चर्च का कनेक्‍शन उनकी मौत के बाद सामने आया था। जुलाई में जब नारा में आबे को गोली मारी गई तो बताया गया कि हत्‍यारा इसी चर्च से जुड़ा था।

चर्च की वजह से आलोचना
हत्‍यारे ने कहा था कि आबे इसी ग्रुप को प्रमोट करते हैं। यूनिफिकेशन चर्च के आलोचकों का मानना है कि यह चर्च बड़े स्‍तर पर शादियां करता है और आक्रामक तरीके से फंड जुटाता है। संदिग्‍ध की तरफ से कहा गया था कि चर्च की वजह से उसका परिवार गरीब हो गया था। एलडीपी की तरफ से हुई जांच में यह बात पता लगी है कि उसके 379 में से 179 सांसदों ने इस चर्च से संपर्क किया था।

सरकार के अनुमान के मुताबिक आबे के अंतिम संस्‍कार पर 1.65 अरब येन यानी करीब 12 लाख डॉलर का खर्च आएगा। आम जनता और विपक्ष की मानें तो ऐसे समय में जब देश में कई लोगों को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, इतना महंगा अंतिम संस्‍कार चोट पहुंचाने वाला है। जापान ने आखिरी बार साल 1967 में अपने किसी पीएम का राजकीय अंतिम संस्‍कार किया था। इसका खर्च पार्टी और सरकार दोनों ने उठाया था।

‘आबे इसके लायक नहीं’
प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा चाहते थे कि आबे के निधन के छह दिन बाद उनका राजकीय अंतिम संस्‍कार किया जाए। लेकिन एक पोल हुआ जिसमें सामने आया कि जनता इस मुद्दे पर बंटी हुई है। मगर जब यूनिफिकेशन चर्च और एलडीपी के नेताओं का कनेक्‍शन सामने आया और अंतिम संस्‍कार पर होने वाले खर्च ने लोगों का गुस्‍सा और बढ़ा दिया। हाल ही में माइनिशी अखबार की तरफ से हुए एक सर्वे में 69 फीसदी लोगों ने इस आयोजन का विरोध किया। उन्‍होंने कहा है कि आबे इस तरह के सम्‍मान और इस खर्च के लायक नहीं हैं।

किशिदा की रेटिंग कम
इस मसले की वजह से पीएम किशिदा की अप्रूवल रेटिंग में भी गिरावट आई है। माइनिशी अखबार के पोल में किशिदा की रेटिंग 29 फीसदी तक गिर गई है। इसका मतलब है कि किशिदा की सरकार अगले कुछ दिनों में उनकी सरकार मुश्किल में आ सकती है। हालांकि सरकार का कहना है कि वह फिर से जनता का विश्‍वास हासिल कर सकती है। उन्‍होंने यह बात मानी कि जनता इस आयोजन का समर्थन कर रही है लेकिन वह इसके साथ ही अपने फैसले भी सही ठहरा रहे हैं।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...