13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यन्यायाधीश कर रहे थे सुनवाई तभी एक साथ चार लोगों ने पी...

न्यायाधीश कर रहे थे सुनवाई तभी एक साथ चार लोगों ने पी लिया फिनाइल, गुजरात हाई कोर्ट की घटना

Published on

अहमदबाद

गुजरात हाई कोर्ट में एक साथ चार लोगों के फिनाइल पीने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हाई कोर्ट जज में सामने सुनवाई चल रही थी, तभी कोर्ट रूम में अचानक एक साथ चार लोगों ने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने स्थिति को संभला और उन्हें उपचार के लिए भिजवाया। हाई कोर्ट में हुई घटना पर राज्य में मुख्यमंत्री विपक्षी दल कांग्रेस ने करारा हमला बोला है। कांग्रेस विधायक दल के नेता ने पूछा है कि क्या गुजरात में अब लोगों को इंसाफ के लिए जहर पीना पड़ेगा। हाई कोर्ट में फिनाइल पीने की इस घटना से सुरक्षा की पोल भी खोल दी है कि आखिर हाई कोर्ट में लोग प्रतिबंधित चीजें लेकर कैसे पहुंच गए?

घटना से जज भी स्तब्ध
गुजरात हाई कोर्ट में न्यायाधीश निर्जर देसाई की अदालत में सुनवाई चला रही थी। इस सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग भी हो रही थी। खचाखच भरे कोर्ट रूम में चार व्यक्ति ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की। पुलिस और वकीलों ने जब तक उन्हें पकड़ा तो तब तक वे जहरीला फिनाइल पी चुके थे। घटना से कोर्टरूम में अफरा-तफरी मच गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार फिनाइल पीने वाले लोगों ने बैंक से कर्ज लिया था लेकिन बिचौलिए ने पैसा खो दिया था और बैंक उन्हें परेशान कर रहा था। इस मामले में उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ शिकायत की, लेकिन इन लोगों को जमानत मिलने से हताश होकर परिवार ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

चारों अहमदाबाद के निवासी
केस की सुनवाई के दौरान में ये सभी कोर्ट पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार अदालत में जज के समक्ष पेश हुए लोगों में दो निकोल के रहने वाले हैं, जबकि एक व्यक्ति घाटलोडिया और एक व्यक्ति चांदखेड़ा का रहने वाला है। घटना न्यायाधीश निर्जर देसाई स्तब्ध रहे गए। बाद में वे उठकर कोर्ट रूम से चले गए। इसके चलते कुछ देर के लिए सुनवाई की कार्यवाही ठप हो गई। हाईकोर्ट में फिनाइल पीने वालों की पहचान (1) शैलेशभाई ईश्वरभाई पांचाल (बी.ओ.52 रेस. केशव प्रिया होम्स निकोल, अहमदाबाद), (2) जयश्रीबेन शैलेशभाई पंचाल (बी.ओ.50, निकोल, अहमदाबाद) (3) ) हार्दिकभाई अमरभाई पटेल (बी.ओ. 24 घाटलोडिया, अहमदाबाद) और (4) 4. मनोजभाई नथुभाई वैष्णव (बी.ओ. 41 जनतानगर चांदखेड़ा, अहमदाबाद) के तौर पर हुई है। पुलिस ने फिनाइल की बोतल, चप्पल समेत अन्य सामान जब्त किया है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...