15 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeराज्यदवाखाने में नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप, YouTuber अब्दुल्ला पठान और उसके...

दवाखाने में नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप, YouTuber अब्दुल्ला पठान और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज

Published on

मुरादाबाद,

मुरादाबाद के चर्चित YouTuber अब्दुल्ला पठान समेत तीन लोगों पर गैंगरेप का केस दर्ज हुआ है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी ने उस पर गर्भपात का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता का कहना है कि नौकरी देने के बहाने से आरोपी ने उसे बुलाया और दुष्कर्म कर उसके अश्लील वीडियो भी बनाए. पीड़िता गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही है.

पीड़िता का कहना है कि YouTuber अब्दुल्ला पठान से उसकी मुलाकात साल 2021 में हुई थी. इस दौरान दोनों की जान पहचान बढ़ी और उसने अपने दवाखाने में 15 से 20 हजार रुपये की नौकरी देने का प्रस्ताव रखा. साथ ही उसने कहा कि कई महिलाएं उनके दवा खाने में काम करती हैं और तुम उनके साथ रहोगी तो खाना-पीना हमारी तरफ से होगा. इस पर पीड़िता अब्दुल्ला पठना की बातों में आ गई और जुलाई 2021 में करबा कुन्दरकी आ गई. जहां उसे आरोपी की तरफ से किराए के कमरा दिलवा दिया गया.

YouTuber अब्दुल्ला पठान पर गैंगरेप का केस दर्ज
पीड़ित युवती ने तहरीर में बताया जनवरी 2023 में आरोपी ने नशीली दवा खिलाकर उसके साथ रेप किया. साथ ही उसके अश्लील वीडियो भी बनाए. इसके बाद से उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप करने लगा. युवती ने अपनी तहरीर में यह भी बताया कि 6 जून 2024 को अब्दुल्ला पठान का भाई अपने साथी के साथ आया और उसके माथे पर तमंचा लगाकर उसके साथ रेप किया.

पुलिस आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार करने में जुटी
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान और उसके भाई और एक अज्ञात के खिलाफ 376 D,313,506 की धाराओं के थाना कुंदरकी में एफआईआर दर्ज की है. बता दें यूट्यूब पर अब्दुल्ला पठान के 1.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. वो वीडियो में खुदको ताकवर दिखाता है. साथ ही अपनी देसी दवाखाने में आए मरीजों को दी गई दवाइयों और उसके फायदों के बारे में बताता है.

Latest articles

नगर निगम परिषद की बैठक कल, पानी-सड़क और जलभराव के मुद्दों पर विपक्ष घेर सकता है सत्ता पक्ष को

भोपाल। भोपाल नगर निगम परिषद की एक विशेष बैठक मंगलवार, 9 जून को आयोजित...

मप्र के 1 लाख से अधिक संविदा कर्मचारियों के वेतन में 4.46% की बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश के एक लाख से अधिक संविदा अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक बड़ी...

नामदेव समाज की 45 मेधावी प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

श्री संत नामदेव मानव सेवा समिति ने आयोजित किया समारोह भोपाल। श्री संत नामदेव मानव...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भीड़ में जेब काटने की नीयत से छुरी लेकर घूम रहा शातिर बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

भोपाल। नगरीय क्षेत्र भोपाल में गुंडागर्दी, छुरीबाजी और जेबकटी करने वाले बदमाशों के विरुद्ध...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...