11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeहनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी धमकी, रैपर ने पुलिस...

हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी धमकी, रैपर ने पुलिस से मांगी मदद, बोले- मुझे मौत का डर

Published on

फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह संकट के बादल मंडराने लगे हैं. हनी सिंह को कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने वॉइस नोट के जरिए धमकी दी है. हनी सिंह के ऑफिस की तरफ से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को ये शिकायत दी गई है. इसके बाद खुद हनी दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर जा पहुंचे हैं. स्पेशल सेल इस वॉइस नोट की जांच करते हुए, मामले में आगे की तफ्तीश कर रही है.

सिंगर को मिली धमकी
गोल्डी की तरफ से आए वॉइस नोट में असल में क्या धमकी है, हनी ने इसका जिक्र तो नहीं किया, लेकिन वक्त आने पर सब बताने की बात कही. हनी सिंह ने कहा की मैने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की, मुझे और मेरे स्टाफ को किसी ने कॉल किया था. गोल्डी बराड़ के नाम से किसी ने कॉल की थी. मैंने सीपी सर से मुझे सिक्योरिटी देने की रिक्वेस्ट की है. मैं बहुत डरा हुआ हूं. हनी को क्या धमकी मिली है पूछने पर उन्होंने कहा कि ये सब मैं अभी जाहिर नहीं कर सकता हूं. मैं सबकुछ कनसल्ट कर के आपको इन्फॉर्म कर दूंगा. मैंने पुलिस को सभी सबूत दे दिए हैं.

हनी को मौत का डर
हनी सिंह इस घटना से काफी खौफ में हैं. उन्होंने कहा कि- मेरे साथ ये पहली बार हुआ है, जिंदगी में. लोगों ने हमेशा बहुत प्यार दिया है. ये पहली बार है जब ऐसा कोई थ्रेट आया है. बहुत डरा हुआ हूं सर मैं. पूरा परिवार डरा हुआ है. मौत से किसको डर नहीं लगता है. मैं पूरी जिंदगी में सिर्फ मौत से ही डरा हूं. मैंने पुलिस से बस यही डिमांड की है कि सिक्योरिटी मिले, प्रोटेक्शन दें. मुझे विदेशी नंबर से कॉल आया था.

कौन है गोल्डी
बता दें, गोल्डी बराड़ सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी है, जो फिलहाल फरार चल रहा है. पुलिस गोल्डी की तलाश में है. हनी की दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक उसकी लास्ट लोकेशन कनाडा की पाई गई है. गोल्डी बराड़ का असली नाम सतविंदरजीत सिंह है. गोल्डी लॉरेंस बिश्नोई का बेहद खास है. गैंगस्टर कनाडा से ही पूरे गिरोह को चलाता है. गोल्डी ने हनी से पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी. उसने साल 2023 मार्च में ईमेल भेजकर सलमान को धमकी दी थी. इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने सलमान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...